Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Raipur News : भाठागांव स्टैंड में बस के भीतर  झुलता मिला कंडक्टर का मृत शरीर, आत्महत्या  की आशंका Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब का झांसा देकर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप, हत्या और फांसी के मामले की जांच जारी Raipur Central Jail: नवरात्रि पर काली माता सेवा समिति की पहल, जेल में बंदियों को बांटे फल CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
W 𝕏 f
होम › धमतरी › तीन युवकों ने की आत्महत्या : धमतरी के अलग-अलग थान…
आत्महत्याें का जांच कर रही पुलिस
आत्महत्याें का जांच कर रही पुलिस
धमतरी

तीन युवकों ने की आत्महत्या : धमतरी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फंदे पर मिले शव, वजह की जांच जारी    

जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के तीन मामले सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों युवकों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Jul 2026, 09:40 AM · अपडेट: 09 Oct 2026, 04:17 PM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के तीन मामले सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों युवकों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल तीनों मामलों में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

तीन युवकों द्वारा आत्महत्या ने बढाई चिंता 

एक ही दिन जिले के अलग-अलग इलाकों में तीन युवकों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। लगातार सामने आए इन मामलों के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाओं की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 
 धमतरी जिला में एक ही दिन तीन युवक ने लगाई फांसी 

युवक ने घर में लगाई फांसी  

पहला मामला मके मकेश्वर से सामने आया है यहां रहने वाले संजू साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आत्महत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के अछोटा गांव की है। यहां गोपाल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के संभावित कारणों की जानकारी जुटा रही है। तीसरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर ओवरब्रिज के पास सामने आया। यहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान करने के साथ ही पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। 

पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है 

जिला अस्पताल धमतरी के डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए तीन शव लाए गए। इनमें मकेश्वर वार्ड निवासी संजू साहू, अछोटा गांव निवासी गोपाल यादव और संबलपुर ओवरब्रिज के पास मिले अज्ञात युवक का शव शामिल था। तीनों मामलों में मौत फांसी लगने से हुई प्रतीत हो रही है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें