Friday, 03 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म,  आरोपी हिरासत में हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी गुजरात-एमपी में जैश का नेटवर्क बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार, यूएपीए समेत कई धाराओं में केस दर्ज पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 की मौत, 8 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म,  आरोपी हिरासत में
W 𝕏 f
होम रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को ब…
खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी
खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी
🔴 BREAKING रायपुर

पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग : देशभर के 300 होटलों को बना चुका था निशाना

रायपुर पुलिस ने देशभर के 5 स्टार होटलों में फर्जी पहचान के जरिए ठगी और चोरी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी बिंगसन जॉन को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 से अधिक राज्यों के करीब 300 होटलों को निशाना बनाने का आरोप है। हयात होटल में बिल चुकाए बिना फरार होने और लैपटॉप चोरी के मामले में उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
03 Jul 2026, 04:16 PM
रायपुर
देशभर के लग्जरी और 5 स्टार होटलों में फर्जी पहचान के जरिए ठगी और चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय आरोपी को रायपुर पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिंगसन जॉन के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि वह पिछले कई वर्षों से देश के 10 से अधिक राज्यों में करीब 300 होटलों को अपना निशाना बना चुका है। 
हाल ही में उसने रायपुर के तेलीबांधा स्थित हयात होटल में भी लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। हयात होटल से बिना बिल चुकाए हुआ फरार पुलिस के अनुसार बिंगसन जॉन 25 जून को तेलीबांधा स्थित हयात होटल में ठहरा था। दो दिन तक होटल की सुविधाओं का उपयोग करने के बाद 27 जून की सुबह वह बिना चेक-आउट किए होटल से फरार हो गया। 

तकनीकी जांच से भुवनेश्वर पहुंची पुलिस

आरोपी ने होटल का 63,755 रुपए का बिल नहीं चुकाया। इतना ही नहीं, उसने अपनी मांग पर किराए पर लिया गया करीब 1.48 लाख रुपए कीमत का लैपटॉप भी अपने साथ ले लिया। जब होटल प्रबंधन ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। इसके बाद होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज सूरज सिंह ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। होटल में जमा दस्तावेजों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ओडिशा के भुवनेश्वर में मिली। पुलिस टीम तुरंत भुवनेश्वर रवाना हुई और घटना के महज 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से होटल का चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है।

फर्जी पहचान बनाकर करता था ठगी

पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक बिंगसन जॉन शुरुआत में एक होटल में वेटर का काम करता था। बाद में उसने फर्जी पहचान के सहारे महंगे होटलों में ठहरना शुरू कर दिया। वह खुद को कभी विदेशी ट्रैवल गाइड, कभी अंग्रेजी शिक्षक तो कभी योग प्रशिक्षक बताकर होटल में कमरा बुक कराता था। कुछ दिनों तक होटल की सुविधाओं का लाभ उठाने के बाद वह बिना बिल चुकाए होटल का कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था।
चार्ल्स शोभराज से था प्रभावित जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी कुख्यात ठग चार्ल्स शोभराज के तौर-तरीकों से प्रभावित था। पुलिस का कहना है कि उसने लोगों को धोखा देने और पहचान छिपाने के कई तरीके उसी से प्रेरित होकर अपनाए। आरोपी ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वर्ष 1990 से अब तक वह देशभर के 300 से अधिक 5 स्टार होटलों में ठगी और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

दूसरे राज्यों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पहली बार वर्ष 1996 में तिहाड़ जेल गया था और विभिन्न राज्यों की जेलों में करीब 15 वर्ष बिता चुका है। दूसरे राज्यों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस बिंगसन जॉन मूल रूप से तमिलनाडु के तूतीकोरिन का निवासी है। रायपुर पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर उसके खिलाफ कई और ठगी व चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें