Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र जल्द? महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकता है बड़ा फैसला CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद Rice Price Hike: त्योहारी सीजन में रसोई पर महंगाई की मार, महीने भर में दूसरी बार बढ़े दाल-चावल के दाम, शक्कर भी हुई महंगी Nathal Dai Temple: रनपुर में नाथल दाई मंदिर निर्माण की कवायद तेज, मजार और लाउडस्पीकर विवाद से गरमाया माहौल, डीएनए जांच की मांग Bilaspur News: चरित्र पर झूठे लांछन से तंग आकर महिला ने दी थी जान, पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार Bastar Dussehra: निभाई गई मगरमुही रस्म, विशाल विजय रथ के निर्माण का अहम पड़ाव Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र जल्द? महिला आरक्षण और परिसीमन पर हो सकता है बड़ा फैसला CG News: बिलासपुर में अवैध लकड़ी कारोबार का खुलासा, 31 नग सागौन बरामद Rice Price Hike: त्योहारी सीजन में रसोई पर महंगाई की मार, महीने भर में दूसरी बार बढ़े दाल-चावल के दाम, शक्कर भी हुई महंगी Nathal Dai Temple: रनपुर में नाथल दाई मंदिर निर्माण की कवायद तेज, मजार और लाउडस्पीकर विवाद से गरमाया माहौल, डीएनए जांच की मांग
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › ट्रेन में गूंजी किलकारी : सफर के दौरान महिला को ह…
डोंगरगढ़ स्टेशन पर रेलवे टीम ने ट्रेन में कराया सुरक्षित प्रसव
डोंगरगढ़ स्टेशन पर रेलवे टीम ने ट्रेन में कराया सुरक्षित प्रसव
राजनांदगांव

ट्रेन में गूंजी किलकारी : सफर के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा, डोंगरगढ़ में रेलवे टीम ने बचाई मां-बच्चे की जान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे मेडिकल टीम की तत्परता से एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की जान बच गई। सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस में सफर के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू होने पर टीम ने ट्रेन के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 04:22 PM · अपडेट: 14 Oct 2026, 09:45 AM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे मेडिकल टीम की तत्परता से एक गर्भवती महिला और उसके नवजात की जान बचाई गई। सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद टीम ने ट्रेन में ही सुरक्षित प्रसव कराया। 
यह घटना 14 जुलाई 2026 की है। गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में 22 वर्षीय भारती अपने पति जितेंद्र के साथ यात्रा कर रही थीं। भारती कबीरधाम जिले के पिपरिया की रहने वाली हैं। सफर के दौरान अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। 

ट्रेन में गूंजी किलकारी

घटना की जानकारी मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त चेतन दिलीप राव जिचकार के मार्गदर्शन में आरपीएफ डोंगरगढ़ की टीम तुरंत हरकत में आई। ट्रेन के डोंगरगढ़ स्टेशन पहुंचने से पहले ही आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गईं।
डोंगरगढ़ स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही सहायक उप निरीक्षक एसके वर्मा, रेलवे चिकित्सक डॉ. तेजा, जीआरपी प्रभारी जया कुर्रे, महिला आरक्षक प्रतीक्षा भदोरिया और सफाई कर्मचारी चंदा बोरकर ने मोर्चा संभाला। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम ने ट्रेन के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। 

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ 

प्रसव के बाद डॉक्टरों ने महिला और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद आरपीएफ ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछोली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

 RPF-मेडिकल टीम रही सफल

रेलवे अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम में आरपीएफ और मेडिकल टीम के बेहतर तालमेल की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि आपात स्थिति में त्वरित निर्णय और सही समय पर मदद मिलने से महिला और नवजात को सुरक्षित बचाया जा सका। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें