Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › शोक : खैरागढ़ की प्रसिद्ध कामधेनु सौम्या नहीं रही…
कामधेनु गाय सौम्या की अंतिम विदाई
कामधेनु गाय सौम्या की अंतिम विदाई
राजनांदगांव

शोक : खैरागढ़ की प्रसिद्ध कामधेनु सौम्या नहीं रहीं, अंतिम दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की प्रसिद्ध मनोहर गौशाला की वर्ल्ड रिकॉर्डधारी कामधेनु गाय ‘सौम्या’ का 23 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 54 इंच लंबी पूंछ के कारण उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। अंतिम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान से उन्हें समाधि दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 11:45 AM · अपडेट: 06 Oct 2026, 12:23 PM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की प्रसिद्ध मनोहर गौशाला की विश्व रिकॉर्डधारी कामधेनु गाय ‘सौम्या’ का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। करीब 23 वर्ष की आयु में उन्होंने शांत भाव से अंतिम सांस ली। सौम्या की 54 इंच लंबी पूंछ के कारण उनका नाम ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया था। सौम्या के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। 
मनोहर गौशाला से दोपहर बाद उनकी अंतिम समाधि यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नम आंखों से अपनी आस्था के प्रतीक सौम्या को अंतिम विदाई दी। मंत्रोच्चार के बीच ली अंतिम विदाई गौशाला प्रबंधन के मुताबिक, सौम्या ने अपने अंतिम समय में प्रभु वाणी, मंत्रोच्चार और भक्तामर स्तोत्र का श्रवण करते हुए शांतिपूर्वक देह त्यागी। 
वर्ल्ड रिकॉर्डधारी गाय सौम्या

कामधेनु मंदिर की मुख्य केंद्र थीं सौम्या

इसके बाद पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ जीरावला मनोहर जीवदया धाम में उन्हें समाधि दी गई। अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ गौशाला पहुंची। राजधानी रायपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित मनोहर गौशाला में वर्ष 2017 में ‘कामधेनु मंदिर’ की स्थापना की गई थी। इस मंदिर की मुख्य आकर्षण सौम्या ही थीं। गौ विशेषज्ञों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सौम्या में कामधेनु गाय से जुड़े कई विशेष लक्षण मौजूद थे। उनके शरीर पर धार्मिक शास्त्रों में बताए गए कई शुभ चिन्ह भी दिखाई देते थे। यही वजह थी कि दूर-दूर से लोग उनके दर्शन के लिए खैरागढ़ पहुंचते थे।

54 इंच लंबी पूंछ ने दिलाई विश्व पहचान

सौम्या की सबसे बड़ी विशेषता उनकी 54 इंच लंबी पूंछ थी, जिसने उन्हें विश्व रिकॉर्ड दिलाया। यह विशेषता उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाने का कारण बनी। श्रद्धालु उन्हें आस्था और धार्मिक विश्वास के प्रतीक के रूप में देखते थे। मनोहर गौशाला के अनुसार, पिछले आठ वर्षों में 30 हजार से अधिक श्रद्धालु सौम्या के दर्शन के लिए पहुंच चुके थे।
उनके जीवनकाल में करीब 142 जैन साधु-साध्वियों और आचार्यों ने उन्हें मांगलिक पाठ और णमोकार मंत्र का श्रवण कराया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के तीन राज्यपालों समेत देश के कई संतों और विशिष्ट लोगों ने भी खैरागढ़ पहुंचकर सौम्या के दर्शन किए थे। उनके निधन से गौशाला और श्रद्धालुओं में गहरा दुख व्याप्त है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें