Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर ट्रैफिक सुधार की नई पहल : रायपुर में क्विक रिस्पॉ…
रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली नई बाइक
रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली नई बाइक
रायपुर

ट्रैफिक सुधार की नई पहल : रायपुर में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को 10 नई बाइक  मिली

रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने QRT टीमों को 10 नई तेज रफ्तार बाइक दी हैं। इमरजेंसी लाइट और सायरन से लैस इन बाइकों की मदद से जाम वाले क्षेत्रों में पुलिस जल्द पहुंचकर यातायात सामान्य कर सकेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 11:09 AM · अपडेट: 13 Jul 2026, 12:57 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तुरंत पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को 10 नई तेज रफ्तार बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। 
इन आधुनिक बाइकों की मदद से ट्रैफिक पुलिस अब कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी और सड़क पर लगे जाम को जल्द क्लियर कराया जा सकेगा। खासकर सदरबाजार, रामसागरपारा, तात्यापारा जैसे अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में टीम की पहुंच आसान होगी।

पुलिस कमिश्नर ने दिए निर्देश

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दी गई नई बाइक में इमरजेंसी लाइट और सायरन की सुविधा दी गई है। इससे ट्रैफिक पुलिस को भीड़ के बीच से निकलकर जल्द मौके तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पुलिस का मानना है कि तेज गति वाले इन वाहनों से सड़क दुर्घटना, जाम और अन्य ट्रैफिक संबंधी समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सकेगी। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस कार्यालय परिसर में क्यूआरटी टीमों को नई बाइक सौंपते हुए शहर के संवेदनशील और जाम प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने जवानों को निर्देश दिए कि जाम की सूचना मिलते ही बिना देरी के मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराएं। इससे पहले पुलिस कमिश्नर ने यातायात अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा भी की थी। बैठक में यातायात सुधार के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की गई। 

10 QRT टीमों को मिली नई बाइक

पुलिस के अनुसार, रायपुर शहर में सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी 10 क्यूआरटी टीमों को नई आधुनिक बाइक दी गई हैं। इन टीमों को शहर के अलग-अलग प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। किसी भी स्थान पर ट्रैफिक बाधित होने की स्थिति में टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने पर इसकी जानकारी तुरंत यातायात हेल्पलाइन नंबर 94792 10632 पर दें। सूचना मिलने के बाद संबंधित ट्रैफिक थाने की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करने की कार्रवाई करेगी। 

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद 

इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले सहित यातायात पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि नई बाइक मिलने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें