हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं सज-संवरकर, सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। तीज के मौके पर हरी चूड़ियों का खास महत्व होता है, जो सुहाग और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती हैं। अगर शादी के बाद आपकी पहली तीज है और आप अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो हरी चूड़ियों के साथ टेंपल जूलरी और पर्ल वर्क वाले कंगन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।
आजकल हरी कांच की चूड़ियों के साथ ट्रेडिशनल डिजाइन वाले कंगन काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये न सिर्फ सिंपल चूड़ियों को हैवी और रॉयल लुक देते हैं, बल्कि साड़ी, लहंगे और अन्य एथनिक आउटफिट के साथ भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट कंगन डिजाइन, जिन्हें आप अपनी पहली तीज पर पहन सकती हैं।
पर्ल और हाथी मोटिफ टेंपल कंगन सेट
अगर आप तीज पर रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हरी चूड़ियों के साथ पर्ल वर्क और टेंपल जूलरी कंगन का कॉम्बिनेशन बेहतरीन रहेगा। इस तरह के सेट में बीच में मोतियों से सजा चौड़ा कंगन और दोनों तरफ गोल्डन टेंपल डिजाइन वाले कंगन होते हैं। यह डिजाइन साड़ी और लहंगे दोनों के साथ खूबसूरत नजर आता है। हाथी डिजाइन वाले कंगन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। भारतीय परंपरा में हाथी को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। हरी चूड़ियों के साथ हाथी मोटिफ वाले टेंपल कंगन पहनने से लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ रॉयल भी लगता है। इसमें पर्ल डिटेलिंग आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।फ्लोरल और लाल-हरी चूड़ियों के साथ कंगन सेट
जो महिलाएं सिंपल लेकिन क्लासी लुक पसंद करती हैं, उनके लिए फ्लोरल और हाथी मोटिफ वाले कंगन एक अच्छा विकल्प हैं। इनमें सिल्वर स्टोन, ग्रीन स्टोन और गोल्डन डिजाइन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। डार्क और लाइट ग्रीन शेड की चूड़ियों के साथ यह कॉम्बिनेशन बेहद आकर्षक लगता है। नई दुल्हनों के लिए लाल और हरी चूड़ियों का कॉम्बिनेशन काफी खास माना जाता है। अगर इसमें टेंपल मोटिफ, पर्ल डिटेलिंग और गोल्डन कंगन जोड़ दिए जाएं, तो पूरा सेट और भी शानदार दिखाई देता है। तीज जैसे खास त्योहार पर यह डिजाइन पारंपरिक और ग्रैंड लुक देने के लिए परफेक्ट है।