Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,…
नवागढ़ मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी
नवागढ़ मंदिर चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी
जांजगीर-चांपा

तीन मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ और बम्हनीडीह क्षेत्र के तीन मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर करीब 16.60 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, छत्र, मुकुट, दानपेटी की नकदी और चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि कर्ज के दबाव में आरोपितों ने मंदिरों में चोरी की योजना बनाई थी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 02:08 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:07 AM
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ और बम्हनीडीह क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। आरोपितों के पास से चोरी किए गए करीब 16.60 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र और दानपेटी की नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक कटर और बाइक भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, एक और दो अगस्त की दरम्यानी रात चोरों ने बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महंत स्थित चंडी दाई मंदिर और ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर को निशाना बनाया था। चोर मंदिरों से देवी-देवताओं के आभूषण, चांदी के छत्र, मुकुट और दानपेटी की रकम लेकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने खुद घटनास्थलों का निरीक्षण किया और साइबर टीम सहित थाना प्रभारियों को जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल कर पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस टीम ने चोरी वाले स्थानों और आरोपितों के संभावित रास्तों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध बाइक पर चार युवक दिखाई दिए। इसके बाद साइबर तकनीक और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मुख्य आरोपित प्रशांत पटेल ने बताया कि उसके ऊपर करीब 20 लाख रुपए का कर्ज है। उसने ट्रैक्टर किस्तों पर लिया था, जिसके कारण आर्थिक दबाव बढ़ता गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने छोटे भाई और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मंदिरों में चोरी की योजना बनाई। आरोपितों ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले योजना तैयार की गई थी। इसके बाद दोपहर में मंदिरों की रेकी की गई और रात में चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर प्रशांत पटेल के घर के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखा गया पूरा चोरी का सामान बरामद कर लिया।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में प्रशांत पटेल (23 वर्ष), प्रभात पटेल (18 वर्ष), परमानंद पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम घुटिया थाना पामगढ़ और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में साइबर टीम, नवागढ़ और बम्हनीडीह थाना पुलिस सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जांच के दौरान मंदिर प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम महंत स्थित चंडी दाई मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन पिछले छह महीने से बंद पड़े हैं। इसके अलावा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए कई बैगा मौजूद होने के बावजूद रात में सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं था। पुलिस ने मंदिर प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से चालू रखने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें