Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग दो बूंद जिंदगी की संदेश : पोलियो मुक्त भविष्य की …
आरंग में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाते स्वास्थ्यकर्मी
आरंग में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाते स्वास्थ्यकर्मी
रायपुर संभाग

दो बूंद जिंदगी की संदेश : पोलियो मुक्त भविष्य की ओर कदम, आरंग में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आरंग विकासखंड के खौली और कठिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी टीमों ने बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई, जिससे अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 02:14 PM · अपडेट: 30 Jun 2026, 09:42 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को आरंग विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 'दो बूंद जिंदगी की' खुराक पिलाई गई। अभियान को लेकर सुबह से ही प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों, आरोग्य मंदिरों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साह का माहौल रहा, जहां अभिभावक अपने नौनिहालों को लेकर पहुंचे।
ग्राम खौली स्थित आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) प्रतिमा बांदे ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उप सरपंच मुकेश चंद्राकर, मितानिन उत्तरा चंद्राकर, ऋतु निर्मलकर, निर्मला बांदे, प्रमिला यादव एवं देवकी यादव की उपस्थिति में अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन में सहभागिता निभाने की शपथ भी दिलाई गई। 

172 बच्चों को पोलियो की खुराक दी 

अभियान के दौरान खौली में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 411 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।इसी प्रकार ग्राम कठिया में भी पल्स पोलियो अभियान उत्साहपूर्वक संचालित किया गया। यहां पूर्व सरपंच प्रदीप बारले, आरएचओ ललित साहू, मितानिन शैलेंद्री वर्मा, राजेश्वरी यादव एवं लता वर्मा की उपस्थिति में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। कठिया में कुल 172 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सीएचओ प्रतिमा बांदे ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से नई पीढ़ी को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह केवल दो बूंद दवा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रहे, इसके लिए बूथों के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमों ने घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई। विभाग ने सभी अभिभावकों से भविष्य में भी प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान में अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से दवा पिलाने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें