Sunday, 28 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
बस की टक्कर से घायल राजमिस्त्री को कोर्ट से राहत, बीमा कंपनी देगी ₹1.48 लाख मुआवजा खौफनाक अंजाम : शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पर किया चाकू से  हमला तश्करी : बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग से 10 करोड़ से की ड्रग्स बरामद, स्निफर डॉग ने खोल दी पोल नाबालिग से दरिंदगी : 2 महीने तक लोकेशन बदलता रहा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद बस की टक्कर से घायल राजमिस्त्री को कोर्ट से राहत, बीमा कंपनी देगी ₹1.48 लाख मुआवजा खौफनाक अंजाम : शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पर किया चाकू से  हमला तश्करी : बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग से 10 करोड़ से की ड्रग्स बरामद, स्निफर डॉग ने खोल दी पोल नाबालिग से दरिंदगी : 2 महीने तक लोकेशन बदलता रहा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा जंगल में जखीरा : माओवादियों के ठीकानों से दो राइफल, पिस्तौल और विस्फोटक बरामद
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में रोजगार को लेकर बवाल, पिकाडली कंपनी क…
महासमुंद में रोजगार को लेकर बवाल
महासमुंद में रोजगार को लेकर बवाल
महासमुंद

महासमुंद में रोजगार को लेकर बवाल, पिकाडली कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन

महासमुंद के अछोली स्थित पिकाडली कंपनी के बाहर स्थानीय मजदूर रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कंपनी स्थानीय युवाओं की बजाय बाहरी राज्यों के श्रमिकों को काम दे रही है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jun 2026, 06:39 PM
महासमुंद
जिले के अछोली ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित शराब निर्माण कंपनी पिकाडली के बाहर स्थानीय मजदूरों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि उन्हें रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जबकि कंपनी क्षेत्र के बाहर से श्रमिकों को काम पर रख रही है। इस मुद्दे को लेकर अब किसान कांग्रेस भी खुलकर मजदूरों के समर्थन में उतर आई है। 

स्थानीय युवाओं की अनदेखी का आरोप 

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मानिक साहू ने कंपनी प्रबंधन पर स्थानीय लोगों के रोजगार अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंपनी परिसर में हुई बातचीत के दौरान प्रबंधन के एक अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि कंपनी अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी को भी काम पर रख सकती है और स्थानीय लोगों को रोजगार देना अनिवार्य नहीं है।

बाहरी राज्यों से श्रमिक बुलाने का दावा 

मानिक साहू ने आरोप लगाया कि कंपनी उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों से मजदूरों को बुलाकर काम दे रही है, जबकि आसपास के गांवों के बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। उनका कहना है कि जिस क्षेत्र की जमीन और संसाधनों का उपयोग कर उद्योग संचालित हो रहा है, वहां के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। 

रोजगार को आजीविका का सवाल बताया

किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल नौकरी का मुद्दा नहीं, बल्कि स्थानीय परिवारों की आजीविका और भविष्य से जुड़ा विषय है। उनका आरोप है कि स्थानीय श्रमिकों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को अवसर देना क्षेत्र के युवाओं के साथ अन्याय है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी 

मानिक साहू ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो किसान कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर संगठन सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
आयोजन
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें