Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग डॉ. डहरिया ने उठाए सवाल : गरीबों के आशियाने उजाड़…
डॉ. शिव डहरिया ने  कहा कॉलोनी बनाना गलत
डॉ. शिव डहरिया ने कहा कॉलोनी बनाना गलत
रायपुर संभाग

डॉ. डहरिया ने उठाए सवाल : गरीबों के आशियाने उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना गलत

डॉ. डहरिया ने कहा कि नकटी गांव के लोगों को वर्षों से बिजली कनेक्शन, पेयजल सुविधा, सड़क, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहा। ऐसे में अब अचानक उसी बस्ती को अवैध घोषित कर लोगों को बेदखल करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 02:31 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 02:56 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि नकटी गांव के लोगों को वर्षों से बिजली कनेक्शन, पेयजल सुविधा, सड़क, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहा। ऐसे में अब अचानक उसी बस्ती को अवैध घोषित कर लोगों को बेदखल करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इन्हीं लोगों के वोट पूरी तरह वैध माने गए, लेकिन आज उनके घरों को अवैध बताकर तोड़ा जा रहा है। यदि शासन-प्रशासन स्वयं इतने वर्षों तक इस बस्ती को मान्यता देता रहा, तो अब गरीब परिवारों को अतिक्रमणकारी घोषित करना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी बनाने के नाम पर गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं, जबकि सरकार को पहले उनके अधिकारों और सम्मानजनक पुनर्वास की चिंता करनी चाहिए।

'पहले पुनर्वास, फिर बुलडोजर चलाना चाहिए था'

डॉ. डहरिया ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का पहला दायित्व प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करना होता है। उनका आरोप है कि यहां पहले बुलडोजर चलाया गया और बाद में पुनर्वास की बात कही जा रही है, जो पूरी तरह संवेदनहीन और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन वास्तव में प्रभावित परिवारों के हितों को लेकर गंभीर होता, तो पहले प्रत्येक परिवार को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाता और उसके बाद ही बेदखली की कार्रवाई की जाती। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर करना किसी भी सभ्य समाज और संवेदनशील प्रशासन के लिए उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाना भी सरकार की जिम्मेदारी है।

सरकार से मांगा जवाब, बेदखली रोकने की मांग

डॉ. डहरिया ने सरकार से यह भी पूछा कि यदि नकटी गांव को अवैध माना जा रहा है, तो वहां वर्षों तक सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचता रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तें किस आधार पर जारी हुईं, बिजली के खंभे क्यों लगाए गए और राशन कार्ड व मतदाता सूची में लोगों के नाम कैसे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी सवालों का स्पष्ट जवाब प्रदेश की जनता के सामने रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि नकटी गांव में चल रही बेदखली की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, सभी प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि गरीबों के सिर से छत छीनकर जनप्रतिनिधियों के लिए कॉलोनी बनाना सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें