Saturday, 13 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम बेमेतरा अनोखी मिसाल : डीआईजी रामकृष्ण साहू ने पौधारोपण कर…
डीआईजी रामकृष्ण साहू पौधारोपण करते हुए
डीआईजी रामकृष्ण साहू पौधारोपण करते हुए
बेमेतरा

अनोखी मिसाल : डीआईजी रामकृष्ण साहू ने पौधारोपण कर बांटा हरियाली का संदेश

बेमेतरा में डीआईजी रामकृष्ण साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jun 2026, 01:01 PM
बेमेतरा

पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का अनूठा संदेश देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रामकृष्ण साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण कर हरित और स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार वृक्ष मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्राणवायु प्रदान करते हैं।

हर नागरिक से पौधारोपण की अपील

डीआईजी साहू ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में वृक्षारोपण ही भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण को एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित धरोहर छोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया पौधारोपण का महत्व

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का भी प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में अनेक लोगों को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर जीवन प्रदान करेगा।

पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘हरियाली बढ़ाओ, माँ का मान बढ़ाओ’ का संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी शशिकला उईके, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, साइबर सेल के अधिकारी तथा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने अपने जन्मदिन को सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यक्तिगत खुशियों को समाज और प्रकृति के हित में समर्पित कर सकारात्मक बदलाव की दिशा में सार्थक पहल की जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें