Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज, हर चौथे में फ्लू के लक्षण चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज, हर चौथे में फ्लू के लक्षण चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम बेमेतरा बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, …
स्कूल बस ने 3 साल मासूत की कुचला मौके पर मौत
स्कूल बस ने 3 साल मासूत की कुचला मौके पर मौत
🔴 BREAKING बेमेतरा

बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खंडसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव के पास स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
22 Aug 2026, 02:34 PM
बेमेतरा
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खंडसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव के पास स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है। 

बस डीएवी स्कूल की बताई जा रही है 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बस डीएवी स्कूल जांता की बताई जा रही है। बस बंसापुर-सेमरिया गांव के पास से गुजर रही थी, तभी तीन वर्षीय बच्चा उसकी चपेट में आ गया। बस के पहिए के नीचे आने के कारण बच्चे को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और उस समय बस की रफ्तार कितनी थी, इसकी पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद होगी।  

चालक और कंडक्टर ने वाहन छोड़ भागा 

हादसे के बाद बस का चालक और कंडक्टर वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद उनकी ओर से घायल बच्चे की सहायता करने का प्रयास किए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। चालक और कंडक्टर के भागने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है 

गांव के लोग उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे हैं। जिस घर में कुछ समय पहले तक बच्चे की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद खंडसरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय बस में कौन-कौन मौजूद था, वाहन के दस्तावेज पूरे थे या नहीं और चालक के पास वैध लाइसेंस था या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।  

चालकों की लाचपवाही पर सचाल उठाए 

सड़क पर खड़ी स्कूल बस और बच्चे की मौत की जानकारी मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने स्कूल बसों के संचालन, चालकों की लापरवाही और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर सवाल उठाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाई। तीन वर्षीय बच्चे की अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

पुलिस की टीम ने बस चालक और कंडक्टर की तलाश 

पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चालक और कंडक्टर के पकड़े जाने के बाद उनसे पूछताछ कर हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें