Friday, 06 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › जेल में हुई अनोखी शादी : जिस युवक को पहुंचाया था …
जगदलपुर जेल में कैदी की शादी
जगदलपुर जेल में कैदी की शादी
जगदलपुर (बस्तर)

जेल में हुई अनोखी शादी : जिस युवक को पहुंचाया था सलाखों के पीछे, उसी के साथ युवती ने लिए सात फेरे

बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक अनोखी शादी हुई, जहां दुष्कर्म मामले में जेल में बंद युवक ने उसी युवती से विवाह किया, जिसके परिजनों की शिकायत पर वह सलाखों के पीछे पहुंचा था। युवती ने अदालत में पहुंचकर बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और अपनी इच्छा से शादी करना चाहते हैं। कोर्ट के निर्देश के बाद जेल परिसर में दोनों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंध गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jul 2026, 06:23 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 11:53 AM
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। केंद्रीय जेल में सजा काट रहे एक युवक की शादी उसी युवती से कराई गई, जिसके परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। अदालत के आदेश के बाद जेल परिसर में विवाह की सभी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।

अलग-अलग जाति से परिवार ने किया विरोध

जानकारी के मुताबिक, राजूर गांव के रहने वाले सुरेश सेठिया और मनमती कश्यप लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों अलग-अलग जातियों से थे, इसलिए युवती के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर परिजनों ने सुरेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और सुरेश को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल भेज दिया। 

युवती ने अदालत में रखी अपनी बात 

सुरेश के जेल जाने के बाद युवती ने खुद अदालत का दरवाजा खटखटाया। उसने न्यायालय को बताया कि वह अपनी इच्छा से सुरेश के साथ संबंध में थी और दोनों विवाह करना चाहते हैं। युवती ने अदालत से दोनों की शादी कराने की अनुमति देने की मांग की।

कोर्ट के आदेश पर तैयारी 

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस और जेल प्रशासन को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों की शादी कराने के निर्देश दिए। आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए जेल परिसर में विवाह की व्यवस्था की।

जेल परिसर में सात फेरे 

निर्धारित प्रक्रिया के तहत केंद्रीय जेल परिसर में मंडप सजाया गया और दोनों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। कानूनी निगरानी में संपन्न हुई इस शादी के बाद दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। यह मामला अपने आप में इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि अदालत के निर्देश पर जेल परिसर में विवाह की प्रक्रिया पूरी की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें