Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार फैसला : जशपुर मेडिकल कॉलेज के लिए बनेगी शानदार फो…
सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए
सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए
राज्य सरकार

फैसला : जशपुर मेडिकल कॉलेज के लिए बनेगी शानदार फोरलेन सड़क  

मेडिकल कॉलेज के लिए फोरलेन रौनीघाट-बगीचा और बगीचा-चराईडांड मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने जशपुर मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित अप्रोच रोड का जायजा लिया। भविष्य के हैवी ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए तुरंत नया प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jun 2026, 10:53 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:17 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। उन्होंने जशपुर जिले में विभाग के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर ही प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अधिकारी केवल दफ्तरों में न बैठें, बल्कि लगातार फील्ड में रहकर कामों की मॉनिटरिंग करें ताकि जनता को तय वक्त पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रौनीघाट से बगीचा मार्ग और बगीचा से चराईडांड मार्ग का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने नए मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित पहुंच मार्ग (अप्रोच रोड) का भी खास तौर पर मुआयना किया। 

नेशनल हाईवे के काम पर नाराजगी

जशपुर से पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का निरीक्षण करते समय सचिव का रुख काफी सख्त नजर आया। हाईवे के निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार और ढुलमुल रवैये को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी और असंतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि काम की गति तुरंत बढ़ाई जाए। बंसल ने चेतावनी दी कि सड़क और पुल-पुलिया जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स आम जनता की जिंदगी से जुड़े हैं, इसलिए इनमें किसी भी तरह का गैर-जरूरी विलंब या लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अफसरों की हाई-लेवल बैठक

दौरे के बाद विभागीय सचिव ने जशपुर और पत्थलगांव क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों, प्रस्तावित सड़कों और सरकारी भवनों की एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि केवल डेडलाइन पूरी करना काफी नहीं है, बल्कि निर्माण की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाए। इस महत्वपूर्ण दौरे और बैठक के दौरान जिले के कलेक्टर रोहित व्यास, पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता बी.एस. बघेल, ज्ञानेश्वर कश्यप, जी.एस. मंडावी समेत जिले के तमाम कार्यपालन अभियंता (EE) और अनुविभागीय अधिकारी (SDO) मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अफसरों की क्लास

दौरे के बाद विभागीय सचिव ने जशपुर और पत्थलगांव क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों, प्रस्तावित सड़कों और सरकारी भवनों की एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि केवल डेडलाइन पूरी करना काफी नहीं है, बल्कि निर्माण की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाए। इस महत्वपूर्ण दौरे और बैठक के दौरान जिले के कलेक्टर रोहित व्यास, पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता बी.एस. बघेल, ज्ञानेश्वर कश्यप, जी.एस. मंडावी समेत जिले के तमाम कार्यपालन अभियंता (EE) और अनुविभागीय अधिकारी (SDO) मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें