Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › रायपुर › वारदात : घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, वीड…
महिला से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरप्तार
महिला से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरप्तार
रायपुर

वारदात : घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर में घर में घुसकर पड़ोसी द्वारा महिला से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jun 2026, 11:06 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 01:44 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

यह घटना 18 जून 2026 की बताई जा रही है। पीड़िता के पति और आरोपी भास्कर जना मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और वर्तमान में रायपुर के अभनपुर क्षेत्र के ग्राम कोलार, न्यू शांति नगर में एक ही मकान में अलग-अलग हिस्सों में किराए से रह रहे थे। सभी लोग आकृति बिस्किट फैक्ट्री में कार्यरत थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से पड़ोसी की पत्नी पर गलत नजर रखता था। घटना के दिन आरोपी अपनी पत्नी और पीड़िता के पति के साथ फैक्ट्री गया था, लेकिन दोपहर में मौका देखकर वह घर लौट आया। आरोपी को पहले से जानकारी थी कि उस समय महिला घर में अकेली रहती है।

आरोप है कि आरोपी ने जबरन घर में प्रवेश किया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर महिला को धमकाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उसने मोबाइल फोन से पीड़िता के फोटो और वीडियो भी बना लिए।

डर और धमकियों के बीच पीड़िता का साहसिक निर्णय

घटना के बाद किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पीड़िता ने अपने पति को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद पति, आरोपी की पत्नी और मकान मालकिन मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चाकू लेकर हमला करने की कोशिश भी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख मकान मालकिन ने साहस दिखाते हुए डंडे से आरोपी के सिर पर वार किया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कार्रवाई और मामला दर्ज

सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 199/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 351(2) और 333 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी भास्कर जना (23 वर्ष), पिता परमेश्वर जना, निवासी ग्राम पितामाहुल, थाना सुबलाया, जिला सोनापुर (ओडिशा) तथा वर्तमान निवासी न्यू शांति नगर, अभनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता,के पति और मकान मालकिन के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें