Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय वांगचुक अस्पताल में भर्ती : 20 दिन से अनशन पर बैठ…
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाती पुलिस
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाती पुलिस
राष्ट्रीय Featured

वांगचुक अस्पताल में भर्ती : 20 दिन से अनशन पर बैठे सोनम को पुलिस ने जबरन उठाया, समर्थकों ने लगाया आंदोलन दबाने का आरोप

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से आमरण अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को बिगड़ती तबीयत के चलते दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर यह कदम उठाया गया, जबकि समर्थकों ने इसे आंदोलन दबाने की कोशिश बताया। वांगचुक ने 20 जुलाई के चलो संसद मार्च और NEET विवाद को लेकर अपनी मांगें दोहराईं।

प्रकाशित: 18 Jul 2026, 10:17 AM · अपडेट: 18 Jul 2026, 12:41 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार को एक बार फिर भारी गहमा-गहमी का गवाह बना। पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे मशहूर पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 
लगातार भूख हड़ताल के चलते वांगचुक की सेहत बेहद नाजुक बनी हुई थी और डॉक्टरों के मुताबिक उनका वजन करीब 10 किलो तक गिर चुका था। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर तनाव बढ़ गया है और उनके समर्थकों ने इसे शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने की सरकारी साजिश करार दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ठीक पहले माहौल उस वक्त गरमा गया, जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा किया। 

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, वांगचुक अस्पताल में 

दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने सोनम वांगचुक पर पत्थरों से हमला करने की कोशिश की थी। इस सुरक्षा चूक और बिगड़ती सेहत के बीच, दिल्ली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और वांगचुक को तुरंत राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले गई। फिलहाल जंतर-मंतर पर डटे अन्य प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस वहां से खदेड़ रही है।
अपनी गिरती सेहत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा: 
"हाँ, मैं अभी जीवित हूँ। मेरे शरीर का 20 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह क्षीण हो चुका है। अनशन में पहले शरीर की चर्बी खत्म होती है, फिर मांसपेशियां और उसके बाद अंग प्रभावित होने लगते हैं। लेकिन मैं हर हाल में 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहता हूँ।" 

जंतर-मंतर से हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी
धांधली से हताशा होकर कई छात्रों ने की आत्महत्या

दरअसल, वांगचुक ने देशवासियों से 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च में भारी संख्या में जुटने की अपील की है। इस बार सोनम वांगचुक का यह अनशन केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं था। उन्होंने देश में चल रहे NEET परीक्षा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। वांगचुक ने दावा किया कि पेपर लीक और नतीजों में धांधली के चलते देश के कई छात्रों ने हताशा में आत्महत्या की है, जिस पर सरकार पूरी तरह खामोश है। उनकी मुख्य मांग है कि इस पूरे विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। 

कार्रवाई किसी राजनीतिक दबाव में नहीं 

सोनम वांगचुक को जबरन उठाए जाने के आरोपों पर नई दिल्ली के डीसीपी ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस का पक्ष रखा है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई किसी राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि मानवीय आधार पर की गई है। डीसीपी के मुताबिक, "माननीय हाईकोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की गंभीर सलाह को देखते हुए सोनम वांगचुक की जान बचाने के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल शिफ्ट करना जरूरी था। 

शांतिपूर्ण धरना स्थल खाली करने अपील 

पुलिस ने बेहद संयम और सुरक्षित तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा किया है।" इसके साथ ही पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों से भी अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द और शांतिपूर्ण तरीके से धरना स्थल को खाली कर दें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें