Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण : स्काईरूट ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला प्राइवेट रॉकेट हाथियों का आतंक : जंगल से गांव पहुंचे हाथी ने किसान को बनाया शिकार, मौके पर ही तोड़ा दम मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण : स्काईरूट ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला प्राइवेट रॉकेट हाथियों का आतंक : जंगल से गांव पहुंचे हाथी ने किसान को बनाया शिकार, मौके पर ही तोड़ा दम मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय खुली पोल : कुपोषण से जंग में बड़ी चूक इंदौर के 90…
इंदौर में टेक होम राशन योजना वितरण
इंदौर में टेक होम राशन योजना वितरण
राष्ट्रीय

खुली पोल : कुपोषण से जंग में बड़ी चूक इंदौर के 90% से ज्यादा पात्रों को नहीं मिला टेक होम राशन

इंदौर में टेक होम राशन (THR) योजना का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। करीब 96 हजार पात्र हितग्राहियों में से केवल 8,814 तक ही पोषण आहार पहुंच पाया, जिससे 90% से अधिक बच्चे, गर्भवती और धात्री महिलाएं योजना के लाभ से वंचित रह गईं। समीक्षा रिपोर्ट के बाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 Jul 2026, 11:55 AM
इंदौर

कुपोषण को खत्म करने और गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषण देने के लिए चलाई जा रही टेक होम राशन (टीएचआर) योजना इंदौर में दम तोड़ती नजर आ रही है। सरकारी समीक्षा में सामने आए आंकड़ों ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में शामिल इंदौर में करीब 96 हजार पात्र हितग्राहियों में से केवल 8,814 बच्चों और महिलाओं तक ही राशन पहुंच पाया। यानी महज 9.2 प्रतिशत वितरण हुआ, जबकि 90 प्रतिशत से ज्यादा पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गए।

संभाग में सबसे खराब रहा इंदौर का प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक होम राशन वितरण में इंदौर पूरे संभाग में सबसे पीछे है। जहां खरगोन में 88 प्रतिशत, झाबुआ में 69 प्रतिशत और धार में 45 प्रतिशत हितग्राहियों तक राशन पहुंच चुका है, वहीं इंदौर का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस जिले को प्रशासनिक व्यवस्था का मॉडल माना जाता है, वहीं पोषण जैसी अहम योजना क्यों पिछड़ गई?

बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर

यह योजना छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए चलाई जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय पर पोषण आहार नहीं मिला तो इसका सीधा असर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

सप्लाई बाधित होने का दावा, 

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राशन की सप्लाई प्रभावित होने के कारण वितरण नहीं हो सका। हालांकि समीक्षा रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया कि सप्लाई आखिर क्यों प्रभावित हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। समीक्षा बैठक में वितरण व्यवस्था सुधारने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश जरूर दिए गए हैं, लेकिन अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है।

दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर

सरकार लगातार कुपोषण खत्म करने के दावे करती है, लेकिन इंदौर के आंकड़े इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जब पात्र हितग्राहियों के बड़े हिस्से तक राशन ही नहीं पहुंच पा रहा, तो योजना का उद्देश्य कैसे पूरा होगा? सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का हक बीच रास्ते में किस वजह से अटक गया?

व्यवस्था सुधार के दावे, जवाब का इंतजार

समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया है। लेकिन जब तक राशन हर पात्र हितग्राही तक नहीं पहुंचता, तब तक यह सवाल बना रहेगा कि कुपोषण से लड़ने की सरकारी योजना आखिर जमीन पर कब असर दिखाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें