Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान CBI and LIC: अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ 2,684 करोड़ के एलआईसी फ्रॉड मामले में नया केस दर्ज Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल Raigarh Crime Case: युवती को बंधक बनाने का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rain Accident: तेज बहाव में नाले में बही कार, ओडिशा के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Water Conservation: जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने…
Pledge for water conservation at Shyam Ghunghutta Reservoir(Image Source: CGDPR)
Pledge for water conservation at Shyam Ghunghutta Reservoir(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Water Conservation: जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Water Conservation: सरगुजा जिले के श्याम घुनघुट्टा जलाशय में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया तथा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 11:48 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Water Conservation: सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरगुजा जिले के श्याम घुनघुट्टा जलाशय में ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान जल के महत्व, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों से जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए दैनिक जीवन में जल संरक्षण को अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

श्याम घुनघुट्टा जलाशय में हुआ ‘जल जन सेवा संकल्प’
श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान जलाशय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और स्व-सहायता समूह की दीदियों ने श्रमदान कर स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। नागरिकों को अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन की जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जल संरक्षण और स्वच्छता में जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जल संरक्षण और स्वच्छता केवल शासकीय प्रयासों तक सीमित विषय नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जल स्रोतों की सुरक्षा, जल का मितव्ययी उपयोग और आसपास के पर्यावरण की स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रयासों से जोड़ते हुए जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

जल संरक्षण अभियान में जुटे अधिकारी

कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.पी. निरंजन, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक और स्व-सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें