Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Water Conservation: सूरजपुर मॉडल की देशभर में गूं…
Surajpur secures fourth place in the country in water conservation. (Image Source: CGDPR)
Surajpur secures fourth place in the country in water conservation. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Water Conservation: सूरजपुर मॉडल की देशभर में गूंज, देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया 

Water Conservation: सूरजपुर जिले ने जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल संचय जन भागीदारी अभियान के तीसरे चरण में जिले को देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान मिला। जिले में 5,429 जल संरचनाएं विकसित कर 94.89 लाख घन मीटर जल भराव क्षमता तैयार की गई, जिससे 5,608 हेक्टेयर से अधिक सिंचित क्षेत्र बढ़ा है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
05 Sep 2026, 02:52 PM
रायपुर
Water Conservation: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता की अमिट छाप छोड़ी है। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तीसरे चरण के तहत सूरजपुर ने देश भर में चौथा स्थान और राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 
नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर मॉडल की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में जल संरक्षण को केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित न रखकर इसे किसान, ग्राम पंचायत, जल सखी और जल मित्र के सहयोग से एक जनांदोलन का रूप दिया गया है।

जल संरक्षण में सूरजपुर का जलवा, देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान
जल संरक्षण अभियान के प्रमुख आंकड़े

निर्मित संरचनाएं 5,429 (अमृत सरोवर, तालाब गहरीकरण, फार्म पॉन्ड, रिचार्ज पिट, कंटूर ट्रेंच और गेबियन चेक डैम) निर्मित की गई। इनकी जल भराव क्षमता 94.89 लाख घन मीटर है। इससे सिंचित रकबे में बढ़ोतरी 5,608.26 हेक्टेयर की हुई। सभी जल संरचनाओं की जियो-टैगिंग और नियमित समीक्षा की जा रही है।

जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रयास

कलेक्टर सूरजपुर रेना जमील ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिले के ग्रामीणों और किसानों ने अपनी भूमि उपलब्ध कराकर और श्रमदान देकर इस अभियान को सफल बनाया है। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री के कैच द रेन - जहां जल गिरे, वहीं सहेजें के संदेश को धरातल पर उतारते हुए पंचायत स्तर पर जल सुरक्षा और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे कृषि उत्पादन और ग्रामीण आजीविका में प्रत्यक्ष सुधार आ रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें