Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद खट्टीडीह कापा में महिला शक्ति का सम्मान, आत्मनिर्…
खट्टीडीह कापा में महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश
खट्टीडीह कापा में महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश
महासमुंद

खट्टीडीह कापा में महिला शक्ति का सम्मान, आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित

महासमुंद जिले के खट्टीडीह कापा में महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रकाशित: 05 Aug 2026, 08:05 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 11:48 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मंगलवार को महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत खट्टीडीह कापा में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'हिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन नामक इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एकता लंगेह समाज सेवी ने उपस्थिति दर्ज कराई। विशिष्ट अतिथियों में सृष्टि चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य और सुधा चंद्राकर जनपद सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थीं।

उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित 

इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों की उत्कृष्ट सदस्यों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को उनके सराहनीय कार्यों और समुदाय में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई। उन्होंने कहा आज के दौर में घर बैठे भी रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हैं। महिलाओं को अपनी रुचि और कौशल के अनुसार नई चीजों का प्रशिक्षण लेकर उसे अपने जीवन में अमल में लाना चाहिए और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनना चाहिए। 

कार्यक्रम में किया गया पौधरोपण
महिला स्वावलंबन पर दिया जोर 

​विशिष्ट अतिथि सृष्टि चंद्राकर ने महिलाओं को जागरूक रहने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सुधा चंद्राकर ने विशेष रूप से महिला स्वावलंबन पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही विशेष विभागीय योजनाओं, जैसे - महिला स्वास्थ्य, महतारी वंदन योजना, महिला हिंसा से बचाव के कानूनी प्रावधानों, महिला आर्थिक स्वावलंबन और उनके मूल अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

कार्यक्रम के अंत में तारिणी चंद्राकर द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं, पुरुषों और ग्राम वासियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही अतिथियों द्वारा मंदिर परिसर पर पौधारोपण किया गया। ​कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल साहू ने और आभार प्रदर्शन करते हुये योगेश्वर चंद्राकर ने कहा हमारे छोटे से आग्रह पर जिला प्रमुख एकता लंगहे का यु हम सबके बिच आकर ग्रामीण महिलाओं का मनोबल बढ़ाना हम सबके लिए सौभाग्य की बात हैं। ​
इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम सरपंच खट्टीडीह भुनेश्वर ध्रुव,  विकास चंद्राकर, शोभा शर्मा, कल्याणी और पूनम श्रीवास्तव रुपेश, पंच सालिक साहू, गंगाराम, ईश्वर सहित क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें