Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
W 𝕏 f
होम › खेल › महिला युगल में 15 साल बाद पदक, त्रीसा-गायत्री ने …
त्रीसा-गायत्री ने जीता कांस्य पदक
त्रीसा-गायत्री ने जीता कांस्य पदक
खेल

महिला युगल में 15 साल बाद पदक, त्रीसा-गायत्री ने रचा नया इतिहास

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर-1 चीनी जोड़ी से हार के बावजूद भारतीय जोड़ी ने 15 साल बाद महिला युगल में भारत को विश्व चैंपियनशिप पदक दिलाया।

य
प्रकाशित: 23 Aug 2026, 10:09 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 11:15 PM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय बैडमिंटन की जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का विश्व चैंपियनशिप में शानदार अभियान सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। शनिवार को उन्हें चीन की लियू शेंग शू और तान निंग की दुनिया की नंबर-1 और मौजूदा चैंपियन जोड़ी के खिलाफ 18-21, 21-13, 21-8 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार के बावजूद त्रीसा और गायत्री ने विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 7-2 की बढ़त बना ली। चीन की जोड़ी ने लगातार छह अंक जुटाकर वापसी की और ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गई। इसके बाद त्रीसा और गायत्री ने संयम के साथ खेलते हुए स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया। त्रीसा के क्रॉस-कोर्ट शॉट और दोनों खिलाड़ियों के आक्रामक खेल ने भारत को फिर बढ़त दिलाई। 18-18 की बराबरी के बाद त्रीसा ने अहम अंक हासिल किया और भारत 19-18 से आगे हो गया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने लगातार दो अंक लेकर पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया।

भारतीय जोड़ी ने जीता कांस्य
दूसरे गेम में चीन ने की वापसी

दूसरे गेम में लियू और तान ने 3-0 की बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 10-10 कर दिया। कुछ समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा, मगर इसके बाद चीनी जोड़ी ने दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों से हुई कुछ गलतियों का फायदा उठाते हुए चीन ने 17-12 और फिर 19-12 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक तीसरे गेम तक पहुंचा दिया। 

निर्णायक गेम में चीन का एकतरफा दबदबा

तीसरे गेम की शुरुआत में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने 56 शॉट की लंबी रैली जीतकर स्कोर 2-2 किया। इसके बाद चीनी जोड़ी ने तेजी से अपनी लय हासिल की और लगातार अंक जुटाते हुए 11-5 की बढ़त बना ली। पहले गेम जैसी आक्रामकता भारतीय जोड़ी के खेल में नजर नहीं आई। लियू और तान ने लगातार दबाव बनाए रखा और स्कोर 17-7 तक पहुंचा दिया। आखिर में क्रॉस-कोर्ट शॉट के साथ चीनी जोड़ी ने तीसरा गेम 21-8 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। 

15 साल बाद महिला युगल में भारत को पदक

सेमीफाइनल में हार के बावजूद त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की उपलब्धि बेहद खास रही। भारत ने महिला युगल में विश्व चैंपियनशिप का पदक 15 साल बाद हासिल किया है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में कांस्य पदक जीता था। चीनी जोड़ी के खिलाफ पिछले सात मुकाबलों में त्रीसा और गायत्री को छह बार हार मिली थी। इसके बावजूद विश्व चैंपियनशिप के इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने उनकी क्षमता और बड़े मंच पर दबाव झेलने की काबिलियत को साबित किया। कांस्य पदक के साथ दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय महिला बैडमिंटन के लिए एक नई उपलब्धि दर्ज की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें