Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Durg News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, प्रकाश राज और ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर साधे निशाने Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
W 𝕏 f
होम › खेल › महिला हॉकी वर्ल्ड कप : भारत ने ओलंपिक सिल्वर मेडल…
भारत-चीन हॉकी मुकाबला
भारत-चीन हॉकी मुकाबला
खेल

महिला हॉकी वर्ल्ड कप : भारत ने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन को 2-2 से रोका, शानदार शुरुआत

महिला हॉकी वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। नवनीत कौर और दीपिका के गोल की बदौलत भारत ने मजबूत बढ़त बनाई, लेकिन चीन ने वापसी करते हुए बराबरी कर ली। भारतीय डिफेंस ने आखिरी तक बेहतरीन खेल दिखाया और टीम को एक महत्वपूर्ण अंक दिलाया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Aug 2026, 10:19 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:17 AM
नीदरलैंड्स
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
एम्स्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए महिला हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। मजबूत मानी जा रही चीनी टीम के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और पूरे मैच में जबरदस्त मुकाबला किया। 
भारत ने मैच की शुरुआत तेज गति से की और इसका फायदा भी जल्द मिला। 8वें मिनट में नेहा के शानदार पास पर नवनीत कौर ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। इस गोल के साथ भारत ने चीन के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली।

पेनल्टी स्ट्रोक से चीन ने की बराबरी

हालांकि चीन ने तुरंत वापसी की। भारतीय खिलाड़ी शिल्पी डबास के फाउल के बाद मिले पेनल्टी स्ट्रोक को झांग यिंग ने गोल में बदल दिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक बार फिर दबाव बनाना शुरू किया। 25वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर के दौरान दीपिका के शॉट ने चीनी डिफेंडर से टकराकर गोल का रास्ता तय किया। इस गोल के साथ भारत ने मुकाबले में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में चीन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बराबरी की कोशिशें तेज कर दीं। 39वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर मा निंग ने शानदार ड्रैगफ्लिक लगाकर गोल कर दिया और मुकाबला फिर से 2-2 की बराबरी पर आ गया।

भारतीय डिफेंस ने संभाला मोर्चा

मैच के आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चीन ने कई बार भारतीय गोलपोस्ट पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने मजबूती और धैर्य के साथ सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इस दौरान लालरेमसियामी को गोल करने के कुछ अच्छे अवसर मिले, लेकिन वह उन्हें गोल में बदलने में सफल नहीं हो सकीं। आखिरी सीटी बजने तक दोनों टीमें बढ़त बनाने के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर पाई। भारत ने चीन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए टूर्नामेंट का सकारात्मक आगाज किया।

पूल-डी में भारत के लिए आगे के मुकाबले अहम

पूल-डी की अंक तालिका में इंग्लैंड फिलहाल शीर्ष स्थान पर है, जिसने अपने शुरुआती मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 4-0 से हराया था। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक हर पूल से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी, इसलिए भारत के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम रहने वाले हैं। भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में मंगलवार को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। टीम की नजर इस मुकाबले में जीत दर्ज कर पूरे तीन अंक हासिल करने पर होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें