Saturday, 08 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम क्रिकेट विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप : टॉप-4 दावेदार, ऑस्ट्रेलि…
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खिताब की 4 सबसे बड़ी दावेदार
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खिताब की 4 सबसे बड़ी दावेदार
क्रिकेट

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप : टॉप-4 दावेदार, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, भारत पहली बार ट्रॉफी  की रेस में

इंग्लैंड में शुरू हो रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया 6 बार की चैंपियन है, जबकि दक्षिण अफ्रीका लगातार दो बार फाइनल खेल चुकी है।

कीर्तिमान नेटवर्क
12 Jun 2026, 03:09 PM
नई दिल्ली
इंग्लैंड में शुरू हो रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा रोमांचक में से एक होने वाला है इस बार 12 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतर रही हैं, लेकिन दर्शको की नजर केवल चार टीमों पर सबसे ज्यादा है इनमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान इंग्लैंड को खिताब का प्रमुख दावेदारी करेंगे पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट का स्तर तेजी से बढ़ा है। अब केवल ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें भी बड़े मंच पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 

महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है उसने छह बार खिताब जीता है और लंबे समय तक इस टूर्नामेंट पर अपना दबदबा बनाए रखा है टीम के पास बड़े  खेलो का अनुभव, जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण है पिछले कुछ बड़े टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया को कुछ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इस बार भी खिताब की दावेदारी करेगी है। 

भारत क्रिकेट टीम 

भारतीय महिला टीम इस बार काफी आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतर रही है हाल में विश्व क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम बड़े मुकाबलों में दबाव झेलना सीख चुकी है कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है भारतीय खिलाड़ियों का मानना है कि हाल की विश्व स्तरीय सफलताओं ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है।भारत को इस बार खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल रही है। टीम लगातार दो टी-20 विश्व कप फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई।इस बार अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल की वापसी से टीम को अतिरिक्त ताकत मिली है। दक्षिण अफ्रीका के पास अनुभव और प्रतिभा दोनों हैं, इसलिए उसे नजरअंदाज करना किसी भी टीम के लिए भारी पड़ सकता है।

इंग्लैंड

मेजबान इंग्लैंड को भी खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। टीम हाल के महीनों में अच्छी लय में दिखी है और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उसे मिल सकता है। इंग्लैंड ने हाल ही में भारत को एक श्रृंखला में हराकर अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए हैं घरेलू दर्शकों का समर्थन और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी इंग्लैंड के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है।

खिताब की दौड़ 

इस बार महिला टी-20 विश्व कप को लेकर सबसे खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया का दबदबा पहले जैसा एकतरफा नहीं दिख रहा। भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें भी खिताब जीतने की क्षमता रखती हैं। यही वजह है कि क्रिकेट विशेषज्ञ इसे हाल के वर्षों का सबसे रोमांचक महिला टी-20 विश्व कप मान रहे हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया अपना दबदबा कायम रखती है, भारत पहली बार टी-20 विश्व कप जीतता है, दक्षिण अफ्रीका फाइनल की बाधा पार करती है या फिर इंग्लैंड घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाने में सफल होती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
राजनीति
देश
विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
कलमकार
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें