Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Gwalior Oxygen Tanker Blast: ऑक्सीजन टैंकर फटने से दहले लोग, घरों में महसूस हुआ तेज कंपन Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Gwalior Oxygen Tanker Blast: ऑक्सीजन टैंकर फटने से दहले लोग, घरों में महसूस हुआ तेज कंपन
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › रतनपुर हनुमान मंदिर परिसर में वृद्ध ने लगाई फांसी…
हनुमान मंदिर परिसर में वृद्ध की आत्महत्या
हनुमान मंदिर परिसर में वृद्ध की आत्महत्या
बिलासपुर

रतनपुर हनुमान मंदिर परिसर में वृद्ध ने लगाई फांसी,  जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में एक वृद्ध द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Aug 2026, 08:02 PM · अपडेट: 02 Nov 2026, 06:21 PM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में एक वृद्ध द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चमराराम सिदार, निवासी ग्राम चोरभट्ठी, गनियारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चमराराम पिछले करीब एक महीने से गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में रह रहा था। वह मंदिर की दैनिक गतिविधियों और पूजा-पाठ में भी नियमित रूप से शामिल होता था।

मंदिर के सहायकों के साथ गया था अमरकंटक दर्शन

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले गुरुवार को चमराराम सिदार मंदिर के कुछ सहायकों के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद सभी लोग देर रात वापस गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर लौट आए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह तक उसकी दिनचर्या सामान्य रही। 

अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार, चमराराम सिदार ने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञ स्थल के समीप अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सुबह पूजा-पाठ करते नजर आया था वृद्ध

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक चमराराम सिदार सामान्य रूप से पूजा-पाठ करता दिखाई दिया था। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ देर बाद वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। कुछ समय बाद मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल के पास उसकी आत्महत्या की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों, मंदिर प्रबंधन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें