सदस्यता अभियान भी साथ-साथ चलेगा
युवा कांग्रेस चुनाव में इस बार केवल पंजीकृत सदस्य ही मतदान कर सकेंगे। इसी वजह से चुनाव के साथ सदस्यता अभियान भी तेज किया जाएगा। सदस्य बनाने के लिए पहले जहां 50 रुपए शुल्क लिया जाता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 75 रुपए कर दिया गया है। चुनावी कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रदेशभर में सदस्यता बढ़ाने की कवायद भी तेज हो गई है।
दिल्ली से पहुंचेगी विशेष चुनाव टीम
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव के प्रभारी जसप्रीत सिंह और पीआरओ राकेश नेगी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए दिल्ली से विशेष टीम रायपुर पहुंचेगी। यह टीम 24 मई को राजधानी आएगी और पूरे चुनाव की निगरानी करेगी। चुनावी प्रक्रिया करीब एक महीने तक चलने की संभावना है।चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही युवा कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नए पदाधिकारियों का चयन चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा। संगठन स्तर पर इसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।प्रत्याशियों का होगा इंटरव्यू
प्रत्याशियों का होगा इंटरव्यू
इस बार युवा कांग्रेस चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए केवल नामांकन भरना ही पर्याप्त नहीं होगा। दिल्ली से आने वाली टीम सभी जिलों में बैठक लेकर दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा करेगी। उनके संगठनात्मक कामकाज और सक्रियता का आकलन करने के बाद ही उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले हुए चुनावों में जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए इंटरव्यू अनिवार्य नहीं था।पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष का भी चुनाव
युवा कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। इससे पहले ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति संगठन स्तर पर की जाती थी। अब प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए सीधे मतदान कराया जाएगा। संगठन इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान रहा है।
