📅 Thursday, 07 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
लखनऊ बनाम  बेंगलुरु हाई-वोल्टेज मुकाबला : प्लेऑफ की रेस में अहम भिड़ंत, फैंस को रोमांचक जंग की उम्मीद माफियाओं का कहर : पांगन नदी का सीना चीर रही मशीनें, अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीणों में भारी आक्रोश चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : राजनीतिक रंजिश, सुपारी किलिंग या व्यक्तिगत दुश्मनी? कई एंगल में जांच  जारी तूफान का कहर : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घंटों ठप रही बिजली-पानी व्यवस्था लिव-इन रिलेशनशिप : आनंदपुर के जंगलों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव 23 लाख की ठगी : मंत्रालय में सरकारी नौकरी के नाम पर झांसा, रायपुरा के बंटी-बबली का कारनामा लखनऊ बनाम  बेंगलुरु हाई-वोल्टेज मुकाबला : प्लेऑफ की रेस में अहम भिड़ंत, फैंस को रोमांचक जंग की उम्मीद माफियाओं का कहर : पांगन नदी का सीना चीर रही मशीनें, अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीणों में भारी आक्रोश चंद्रनाथ रथ हत्याकांड : राजनीतिक रंजिश, सुपारी किलिंग या व्यक्तिगत दुश्मनी? कई एंगल में जांच  जारी तूफान का कहर : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घंटों ठप रही बिजली-पानी व्यवस्था लिव-इन रिलेशनशिप : आनंदपुर के जंगलों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव 23 लाख की ठगी : मंत्रालय में सरकारी नौकरी के नाम पर झांसा, रायपुरा के बंटी-बबली का कारनामा
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना आईपीएल मैचों की तैयारियां : 10 और 13 मई को शहीद व…
मैच को लेकर तैयारी बैठक
मैच को लेकर तैयारी बैठक
सरकारी सूचना

आईपीएल मैचों की तैयारियां : 10 और 13 मई को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होंगे बड़े मुकाबले

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई 2026 को होने वाले आईपीएल मैचों की तैयारियों को लेकर राज्य प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था शुरू कर दी है। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा, यातायात, बिजली, पानी और आपातकालीन सेवाओं की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान, CCTV निगरानी और संयुक्त सुरक्षा टीम तैनात की जा रही है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए अलग इमरजेंसी रूट तय किए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 May 2026, 12:29 PM
📍 रायपुर
नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों के सफल आयोजन के लिए राज्य प्रशासन ने कमर कस ली है। 
मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और आयोजन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव के इन कड़े निर्देशों के बाद अब नवा रायपुर का प्रशासन क्रिकेट के इस महाकुंभ की मेजबानी के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, जिससे दर्शकों को एक सुरक्षित और आनंदमयी अनुभव मिल सके।

मैचों का शेड्यूल 

10 मई 2026 केा रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस और 13 मई 2026 को  रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्य मैच खेला जाएगा।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

मुख्य सचिव विकासशील ने स्पष्ट किया कि स्टेडियम में आने वाले हजारों दर्शकों की सुरक्षा और सुगम यातायात प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद रायपुर पहुंचने वाली दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कमिश्नर रायपुर को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग एरिया और स्टेडियम के चारों ओर CCTV कैमरों का सघन जाल बिछाया जाएगा। बैरिकेडिंग और पार्किंग की जिम्मेदारी पुलिस, NRDA और BCCI की संयुक्त टीम संभालेगी।

आपातकालीन सेवाएं

 फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के लिए डेडिकेटेड रूट (Emergency Route) चिन्हांकित किए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। आयोजन के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), आयुक्त नगर निगम, संचालक (खेल एवं युवा कल्याण), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), और NRDA के CEO सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यद्यपि संपूर्ण आयोजन का उत्तरदायित्व BCCI और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का है, लेकिन प्रशासन पेयजल, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

नियादी सुविधाओं की उपलब्धता

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) को स्टेडियम में पानी के सुचारू प्रवाह और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। बिजली विभाग को मैचों के दौरानछत्तीसग्ढ विद्युत वितरण कंपनी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, PHE सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, खेल सचिव यशवंत कुमार और कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह सहित पुलिस विभाग, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन और CSPDCL के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही BCCI और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी तैयारियों का ब्यौरा साझा किया।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष राशिफल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें