📅 Thursday, 28 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज! गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज! गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर
W 𝕏 f 🔗
होम रायपुर चेतावनी : डायल 112 भर्ती का वायरल पोस्टर फेक, न क…
वायरल फर्जी पोस्टर
वायरल फर्जी पोस्टर
रायपुर

चेतावनी : डायल 112 भर्ती का वायरल पोस्टर फेक, न करें भरोसा

छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सेवा के ड्राइवर भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्टर वायरल हुआ है, जिसमें 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपये वेतन और अन्य शर्तों का दावा किया गया था। पुलिस और डायल 112 प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह पोस्टर पूरी तरह फर्जी है और विभाग द्वारा कोई भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 May 2026, 02:58 PM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सेवा के लिए नई गाड़ियों में ड्राइवर भर्ती के नाम पर एक फर्जी पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में दावा किया गया है कि 13 जिलों में भर्ती की जा रही है, जिसमें 13 हजार रुपए वेतन, 8 घंटे की ड्यूटी और 21 से 40 वर्ष आयु सीमा जैसी जानकारी शामिल है। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से संपर्क करने की अपील की गई है।

डायल 112 प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्टर पूरी तरह फर्जी है। अधिकारियों के अनुसार, यह पोस्टर विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इसे AI तकनीक की मदद से तैयार कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है।

विभाग ने जारी नहीं किया कोई भर्ती विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने साफ कहा है कि डायल 112 सेवा के लिए ड्राइवर भर्ती से जुड़ा कोई भी आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। वायरल पोस्टर पूरी तरह भ्रामक है। मामले की जानकारी संबंधित वेंडर कंपनी को भी दे दी गई है और जल्द ही इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि यह मामला केवल फर्जी सूचना फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे साइबर ठगी की साजिश भी हो सकती है। लोगों को झांसे में लेकर निजी जानकारी या पैसे ऐंठने की कोशिश की जा सकती है। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी अनधिकृत पोस्टर या लिंक पर भरोसा न करें।

पुलिस की सख्त चेतावनी 

रायपुर कमिश्नरेट सेंट्रल जोन के डीसीपी उमेश गुप्ता ने भी वायरल पोस्टर को पूरी तरह फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला साइबर फ्रॉड की दिशा में इशारा करता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और साइबर सेल को विस्तृत जांच के निर्देश दिए जा रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें