Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
W 𝕏 f
होम जनभागीदारी : जोर  स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं की…
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को निर्देश
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को निर्देश

जनभागीदारी : जोर  स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी निर्देश

18 से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जनजातीय एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए व्यापक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। जिले के 75 जनमन और 308 धरती आबा ग्रामों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 May 2026, 12:02 PM
महासमुंद

इसी क्रम में जिले में 75 ग्राम जनमन एवं धरती आबा के 308 ग्राम में अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, आदिम जाति विकास विभाग सहायक आयुक्त शिल्पा साय, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद थे तथा विभिन्न विभागों के विकासखण्ड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

कलेक्टर  लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पोषण, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण व्यवस्था

कलेक्टर ने कहा कि अभियान के दौरान अधिकारी एवं मैदानी अमला गांवों में पहुंचकर जनसुनवाई आयोजित करेंगे तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिले के आदि सेवा केन्द्रों में भी आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान आदि सेवा साथी भी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर   सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए हितग्राहियों को लाभ दिलाएं।

डिजिटल मॉनिटरिंग एवं जनभागीदारी

उन्होंने अभियान अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों की फोटो, वीडियो एवं लाभार्थियों के अनुभव आदि प्रसारण पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को जनभागीदारी के रूप में संचालित करने निर्देशित किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनएसएस, एनसीसी, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया। अभियान का समन्वय सुशासन तिहार से भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

 शिविर एवं ग्राम स्तर की गतिविधियाँ

सहायक आयुक्त ने बताया कि 19 मई से 25 मई तक गांवों में संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा पौधरोपण अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। 20 मई को प्रधानमंत्री जनमन एवं डीए-जेजीयूए के चयनित गांवों में ग्राम भ्रमण अभियान आयोजित होगी। इसमें अधिकारी, आदि कर्मयोगी एवं स्वयंसेवी संस्थाएं गांवों में भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का अवलोकन करेंगे, जनजागरूकता फैलाएंगे तथा जनसुनवाई की तिथि की जानकारी देंगे।

जनसुनवाई कार्यक्रम एवं दस्तावेजीकरण

इसी तरह 21 मई से 23 मई तक गांवों में प्रतिदिन जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा लंबित प्रकरणों एवं पात्रता संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। 24 मई को अभियान के अंतर्गत हुए कार्यों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इसके तहत जनसुनवाई की प्रगति रिपोर्ट एवं प्रूफ कार्ड तैयार किए जाएंगे, जिनमें प्राप्त शिकायतें, निराकृत प्रकरण, लंबित मामले, जिम्मेदार अधिकारी एवं फॉलोअप तिथि जैसी जानकारियां शामिल रहेंगी। अभियान का समापन 25 मई को समीक्षा एवं डिब्रीफिंग बैठक के साथ होगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें