Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग पीएम का पुतला दहन : ईंधन संकट पर कांग्रेस का बड़ा…
कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
रायपुर संभाग

पीएम का पुतला दहन : ईंधन संकट पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, बस स्टैंड चौक में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

गोबरा-नवापारा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक से रैली निकालकर छल्लानी पेट्रोल पंप के सामने विरोध जताया और बस स्टैंड चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 May 2026, 11:08 AM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

नवापारा-राजिम क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोबरा-नवापारा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक से पैदल मार्च शुरू किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई छल्लानी पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, जहां पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता बस स्टैंड चौक पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। पूरे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति निर्मित हो गई है और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक हित साधने में लगी हुई है। 

रामा यादव ने कहा कि पेट्रोल पंपों में ईंधन की कमी के कारण लोगों को जरूरी कार्यों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जबकि कुछ स्थानों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री सौरभ शर्मा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, पार्षद अजय साहू, हेमंत साहनी, अर्जुन साहू, टिकेश्वर गिलहरे, दीपाली राजपूत, निर्माण यादव, मंगराज सोनकर, राजा चावला, सुरेन्द्र साहू, सुनील जैन, बल्लू देवांगन, रूखमणी साहू, भोला साहू, दाऊराम साहू, शंकर साहू, मितेश शाह, अभिजीत श्रीवास, पूर्णानंद साहू, राकेश सोनकर, नंदू टंडन, जितेंद्र कोसरे, निगम पटेल, शेखर साहू, आशीष दीवान, बीरबल राजपूत, विजय तारक, मानसिंग ध्रुव, महेश साहू, असफाक लखानी, श्यामू विश्वकर्मा, बजरंगी कंसारी, अजय गाड़ा, अतुल ठाकुर, विक्की साहू, अनूप खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें