Thursday, 09 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर :  ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार हाथीओं का आतंक :  पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत, इलाके में फैली दहशत एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले रफ्तार का कहर :  ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, एक महिला जिंदगी की जंग लड़ रही प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार हाथीओं का आतंक :  पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत, इलाके में फैली दहशत एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार निवेश घोटाला : गोल्ड ETF और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, भिलाई में निवेशकों का फूटा गुस्सा भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले
W 𝕏 f
होम धमतरी प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की क…
धमतरी में पत्नी के प्रेमी की हत्या
धमतरी में पत्नी के प्रेमी की हत्या
🔴 BREAKING धमतरी

प्रेम संबंध बना खूनी विवाद : पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम संबंध के चलते हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। केरेगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को पहले घर बुलाया, फिर देर रात सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 05:38 PM
धमतरी
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम संबंध के चलते हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। केरेगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को पहले घर बुलाया, फिर देर रात सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पत्नि और युवक के 1 साल का प्रेम संबंध 
पुलिस जांच के अनुसार, ग्राम बाजार कुर्रीडीह निवासी पूर्णिमा सोरी (31) का मध्यप्रदेश के मंदसौर में रहने वाले शंकर सूर्यवंशी के साथ करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों लगातार संपर्क में थे और शंकर समय-समय पर पूर्णिमा से मिलने उसके गांव भी आता था। जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले पूर्णिमा अपनी दोनों बेटियों के साथ मंदसौर गई थी। वहां वह चार से पांच दिन तक शंकर के घर रुकी और बाद में वापस अपने गांव लौट आई।  
कुछ दिन पहले आये थे प्रेमिका से मिलने 
इस बात की जानकारी मिलने के बाद पति योगेंद्र सोरी काफी नाराज था और तभी से उसने शंकर को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई को शंकर सूर्यवंशी बाजार कुर्रीडीह पहुंचा। योगेंद्र ने अपनी पत्नी के माध्यम से उसे घर बुला लिया। रात में सभी ने साथ बैठकर भोजन किया। इसके बाद पति-पत्नी, दोनों बच्चे और शंकर एक ही हॉल में सो गए। देर रात करीब तीन बजे योगेंद्र ने कुल्हाड़ी उठाई और सो रहे शंकर के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 
शंकर के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए
गंभीर रूप से घायल शंकर को तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपी योगेंद्र सोरी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
जेल भेजने की कार्रवाई 
हत्या की घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि मृतक पुलिस विभाग में कार्यरत था। हालांकि धमतरी पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शंकर सूर्यवंशी किसी भी पुलिस या सुरक्षा बल का सदस्य नहीं था और सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें