Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
W 𝕏 f
होम बड़ा निर्देश : कोरबा में विकास कार्यों की बड़ी सम…
मंत्री लखनलाल देवांगन ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली
मंत्री लखनलाल देवांगन ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली

बड़ा निर्देश : कोरबा में विकास कार्यों की बड़ी समीक्षा, बारिश से पहले सड़क और नाली निर्माण पूरा करने का आदेश

कोरबा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क, नाली और पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। मिडिल ईस्ट एशिया में युद्ध के कारण डामर की कमी से सड़क डामरीकरण प्रभावित होने पर उन्होंने वैकल्पिक समाधान खोजने को कहा। मंत्री ने अधूरे और रुके निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह एजेंसियों को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी। बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और विभिन्न विकास योजनाओं की वार्डवार समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 May 2026, 12:03 PM
रायपुर

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट एशिया में युद्ध के कारण डामर की अनुपलब्धता से सड़क डामरीकरण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृति, निविदा और कार्यादेश की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए उच्च स्तर पर चर्चा कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सड़कों की स्थिति सुधारी जाए।

मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात शुरू होने से पहले नालों एवं नालियों का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कराया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने तथा लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।

ये निर्देश मंत्री देवांगन ने आज कोरबा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी, पं. रविशंकर शुक्ल नगर और बालको जोन के अधिकारियों एवं पार्षदों के साथ बैठक कर 28 वार्डों के विकास कार्यों की वार्डवार समीक्षा की। बैठक में महापौर संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में वर्षा ऋतु के पहले सड़क डामरीकरण कार्य शुरू नहीं होने को गंभीर विषय मानते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि शहरवासियों को बारिश में परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक रास्ते निकालकर सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य तत्काल शुरू किए जाएं।

अधूरे और रुके निर्माण कार्यों पर सख्ती

अप्रारंभ और अधूरे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि एजेंसियां काम शुरू नहीं करतीं तो उनकी अमानत राशि राजसात कर ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की जाए। मंत्री देवांगन ने अभियंताओं को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप ही पूरे किए जाएं। बैठक में जिला खनिज न्यास, अधोसंरचना, वित्त आयोग, मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, विधायक मद, महापौर मद, पार्षद निधि और निगम मद सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे सीसी रोड, नाली, सामुदायिक भवन, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, कलवर्ट, मुक्तिधाम, तालाब गहरीकरण, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में समय पर और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। यदि किसी कारणवश पानी की सप्लाई बाधित होती है तो तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए।

स्ट्रीट लाइट कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मंत्री ने निगम द्वारा लगाए जा रहे नई स्ट्रीट लाइटों के कार्य में तेजी लाने और जिन वार्डों में कार्य चल रहा है, वहां एक साथ काम पूरा करने के निर्देश भी दिए। साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंत्री  देवांगन ने स्वास्थ्य विभाग को सफाई कार्यों में और अधिक कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में कोरबा ने देश में आठवां स्थान प्राप्त किया था और अब सभी को मिलकर शहर को देश में नंबर-1 बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों से कहा कि समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, चन्द्रलोक सिंह, अजय गोंड़, चन्द्रकली जायसवाल, ममता यादव, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें