Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कांग्रेस बागबाहरा शहर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान सफ…
समितियों की सूची सौंपते कार्यकर्ता
समितियों की सूची सौंपते कार्यकर्ता
कांग्रेस

बागबाहरा शहर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान सफल, 15 वार्ड और 18 बूथ समितियाँ गठित

शहर अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा ने समितियों की सूची विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव को सौंप दी। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Apr 2026, 11:14 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा (शहर) द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ बनाने का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। अभियान के अंतर्गत कुल 15 वार्ड समितियों एवं 18 बूथ समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक वार्ड एवं बूथ समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्य जैसे प्रमुख पदों का निर्धारण किया गया है। 
साथ ही प्रत्येक बूथ समिति में एक बीएलओ को भी सम्मिलित किया गया है, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बन सके। संगठन सृजन अभियान के तहत जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी उनके-अपने वार्ड एवं बूथ स्तर पर सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
समितियों की सूची सौंपी 
शहर अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में तैयार की गई इन समितियों की सूची विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव को विधिवत सौंप दी गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश शर्मा, विजय बंजारे, गिरीश पटले सहित लोकेश दीवान, अजय ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, दुर्गेश यादव तथा सभी पार्षदगण एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक सहभागिता दर्ज कराई।
इनका रहा विशेष योगदान 
छाबड़ा ने बताया कि समिति गठन में नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल, उपाध्यक्ष देवेश साहू तथा पार्षदगण शैलेष साहू, मेनका साहू, मंता यादव, मिथुन अमीर, रमेश ठाकुर, शिव जगत, पोखराज साहू, पंकज हरपाल, ताम्रध्वज (छोटू) बघेल, नवनीत सलूजा, राजेश सोनी, मयंक शर्मा, लोकेश ऊईके, भक्तराम मांझी, आदित्य चंद्राकर एवं आशाराम बांधे का विशेष सहयोग रहा, जिनके सक्रिय योगदान से यह अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सका। जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के आधार पर आगामी चुनावों में सफलता सुनिश्चित होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें