📅 Monday, 04 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
परिवर्तन की आहट : बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत, टीएमसी पिछड़ी भ्रष्टाचार का आरोप : भाजपा का जोरदार हल्लाबोल, माइक छीनने पर भड़के कार्यकर्ता सड़क हादसा : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत, स्टीयरिंग में फंसा रहा शव बंगाल चुनाव परिणाम : आज तय होगा सत्ता का भविष्य, भाजपा की बढ़त सड़क हादसा : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में कार गिरने से रायपुर के 4 युवकों की मौत शादी का झांसा : कृषि विस्तार अधिकारी को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- धोखा देकर शोषण अक्षम्य परिवर्तन की आहट : बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत, टीएमसी पिछड़ी भ्रष्टाचार का आरोप : भाजपा का जोरदार हल्लाबोल, माइक छीनने पर भड़के कार्यकर्ता सड़क हादसा : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत, स्टीयरिंग में फंसा रहा शव बंगाल चुनाव परिणाम : आज तय होगा सत्ता का भविष्य, भाजपा की बढ़त सड़क हादसा : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में कार गिरने से रायपुर के 4 युवकों की मौत शादी का झांसा : कृषि विस्तार अधिकारी को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- धोखा देकर शोषण अक्षम्य
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना बेटियों का जलवा : 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 202…
कलेक्टर ने उत्कृष्ट छात्राओं का किया सम्मान
कलेक्टर ने उत्कृष्ट छात्राओं का किया सम्मान
सरकारी सूचना

बेटियों का जलवा : 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 12 छात्राएँ बनीं टॉप-10, जिले में खुशी की लहर

महासमुंद जिले की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 10वीं की 8 और 12वीं की 4 छात्राओं ने राज्य की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे की पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। जिले का परीक्षा परिणाम भी 10वीं में 79.35% और 12वीं में 80.89% रहा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 May 2026, 01:59 PM
📍 महासमुंद
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम में महासमुंद जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले की 8 छात्राओं तथा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 4 छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज छात्राओं और उनके पालको को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने छात्राओं को गुलाब पुष्प, शॉल एवं स्मृति शील्ड भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही छात्राओं के अभिभावकों का भी सम्मान कर उनकी सकारात्मक भूमिका की प्रशंसा की।
कलेक्टर लंगेह ने छात्राओं से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि यह सफलता आपकी प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। 
कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। छात्राओं की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, विद्यालय और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने बालिकाओं द्वारा पूछे गए सवालों का क्रमशः जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 12वीं के पश्चात स्नातक परीक्षा आवश्यक है। साथ-साथ अपने विशेष लक्ष्य की तैयारी करते रहे। छात्राओं ने सिविल सर्विसेस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

छात्राओं के करियर लक्ष्य एवं आकांक्षाएँ

इस अवसर पर कक्षा 10वीं की टॉपर छात्राओं में एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की कुसंध्या नायक ने कहा कि वे सीजीपीएससी के माध्यम से प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। एकलव्य इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान ने मेडिकल क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की रानू सिद्धीमयी साहू, रेणुका प्रधान, कु. चाहत चौधरी, तिषा साहू, भारती चंद्रा एवं लता चौधरी ने अलग-अलग क्षेत्रों में पढ़ाई कर कैरियर संवारना चाहती है। 

कक्षा 12वीं की टॉपर छात्राओं के विचार

वहीं कक्षा 12वीं की टॉपर छात्राओं में के.जी. कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल सरायपाली की कुशहनाज परवीन एवं के.पी.आई. हायर सेकेण्डरी स्कूल चट्टीगिरोला सरायपाली की गीतिका प्रधान ने कहा कि वे आई.ए.एस. की तैयारी करना चाहती है। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल बागबाहरा की पौर्वी देवांगन तथा एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की दिव्या अग्रवाल ने भी अपने अनुभव बताएं। 

उपस्थित अधिकारी 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा, शिक्षा विभाग के शिक्षकगण एवं छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं हेतु जिले से कुल 12 हजार 851 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12 हजार 663 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 79.35 प्रतिशत रहा। इसी तरह कक्षा 12वीं में जिले से कुल 10 हजार 664 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 10 हजार 579 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 80.89 प्रतिशत दर्ज किया गया।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें