Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम विदेश भूमिहीनों के जीवन में खुशियों की दस्तक: मुख्यमंत…
भूमिहीनों के जीवन में खुशियों की दस्तक:  मुख्यमंत्री साय देंगे 500 करोड़ की सौगात
भूमिहीनों के जीवन में खुशियों की दस्तक: मुख्यमंत्री साय देंगे 500 करोड़ की सौगात
विदेश

भूमिहीनों के जीवन में खुशियों की दस्तक: मुख्यमंत्री साय देंगे 500 करोड़ की सौगात

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगी धनराशि, बलौदाबाजार में 25 मार्च को होगा भव्य कार्यक्रम

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
24 Mar 2026, 12:32 PM
रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के तहत करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 4,95,965 हितग्राहियों के खातों में सीधे 10,000 रुपये प्रति परिवार के मान से राशि अंतरित की जाएगी। इसके लिए सरकार ने कुल 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का प्रावधान किया है।

25 मार्च को बलौदाबाजार बनेगा ऐतिहासिक गवाह

25 मार्च 2026 को बलौदाबाजार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। यह कार्यक्रम केवल आर्थिक सहायता का नहीं, बल्कि 'न्याय और सुशासन' के संकल्प का प्रतीक होगा।

बैगा-गुनिया परिवारों को भी मिलेगा सम्मान

इस योजना का सबसे संवेदनशील पहलू इसका समावेशी स्वरूप है। इस वर्ष 22,028 बैगा और गुनिया परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। ये परिवार छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और औषधीय ज्ञान के संरक्षक हैं। सरकार का यह कदम उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

पिछले वर्ष भी बना था रिकॉर्ड

राज्य सरकार ने वर्ष 2025 में भी इस योजना के तहत बड़ी सहायता प्रदान की थी

  • 5,62,112 हितग्राही
  • 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये का वितरण

यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि सरकार भूमिहीन परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर और गंभीर प्रयास कर रही है।

 अब 7 हजार से बढ़कर 10 हजार की सहायता

पहले इस योजना के तहत 7,000 रुपये की राशि दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 10,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है। इससे मजदूर परिवार बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, दैनिक जरूरतें, बिना कर्ज के पूरी कर सकेंगे। 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने का मिशन है। यह योजना साबित करती है कि जब नीति में स्पष्टता और नीयत में ईमानदारी हो, तो विकास की रोशनी सच में अंतिम छोर तक पहुंचती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें