Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम कीर्तिमान अतिथि भाजपा आश्वस्त :  चुनाव से पहले संगठन का आत्मविश्व…
भाजपा आश्वस्त :  चुनाव से पहले संगठन का आत्मविश्वास हाई, जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने  कसा कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज
भाजपा आश्वस्त :  चुनाव से पहले संगठन का आत्मविश्वास हाई, जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने  कसा कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज
कीर्तिमान अतिथि

भाजपा आश्वस्त :  चुनाव से पहले संगठन का आत्मविश्वास हाई, जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने  कसा कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर तंज

राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो भाजपा का यह आक्रामक रुख और आत्मविश्वास चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें एक ओर विकास और संगठन की मजबूती को सामने रखा जा रहा है, तो दूसरी ओर विपक्ष की कमजोरियों को मुद्दा बनाया जा रहा है। आने वाले चुनाव में यह रणनीति कितना असर दिखाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

डॉ. नीरज गजेंद्र
प्रकाशित: 08 Apr 2026, 08:20 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद (छत्तीसगढ़)
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने दावा किया है कि पार्टी न सिर्फ मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है, अपितु शेष दोनों सीटों पर जीत को लेकर भी पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे आंतरिक संघर्षों में उलझी पार्टी बताया।

डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म कीर्तिमान के स्थापना अवसर पर राजनीतिक चर्चा करते हुए येतराम साहू ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा महासमुंद जिले में तेजी से मजबूत हुआ है। पार्टी की विचारधारा अब गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच रही है, जिससे समर्थकों और कार्यकर्ताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को भाजपा की ताकत बताते हुए कहा कि ग्रामीण विकास, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है, जिससे भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। सरकार ने गांवों के विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, और यही कारण है कि लोग भाजपा को विकास का पर्याय मानने लगे हैं

साहू ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता जिलेभर में मिशन मोड में काम कर रहे हैं। 24x7 के लक्ष्य के साथ हर घर तक पहुंचकर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की नीतियों और योजनाओं से जोड़ा जा सके। उनका कहना है कि यह जमीनी स्तर पर सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अब आंतरिक विवादों में घिर चुकी है। उन्होंने कहा कि जहां नेता अपने ही बीच मारपीट और आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हों, वहां जनता के हितों की बात करना सिर्फ दिखावा रह जाता है उनके अनुसार, कांग्रेस की यह स्थिति चुनाव में भाजपा के लिए स्वाभाविक बढ़त का कारण बनेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें