Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण : रायगढ़ में विकास …
विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए
विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए
रायपुर

वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण : रायगढ़ में विकास को नई रफ्तार, ओ.पी. चौधरी ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण

रायगढ़ दौरे पर पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मरीन ड्राइव, नए बस स्टैंड और ऑक्सीजोन सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से रायगढ़ को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर परिवहन व्यवस्था और स्वच्छ-हरित वातावरण मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 May 2026, 05:28 PM · अपडेट: 19 May 2026, 04:21 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ शहर में चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय के भीतर पूर्ण हों और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। वित्त मंत्री चौधरी ने शहर में विकसित किए जा रहे मरीन ड्राइव परियोजना का निरीक्षण किया।

 इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित एजेंसियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव के पूर्ण होने के बाद यह रायगढ़वासियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां नागरिकों को घूमने-फिरने, मनोरंजन और स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने परियोजना में सौंदर्यीकरण और सुरक्षा सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

नए बस स्टैंड में यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नए बस स्टैंड निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बस स्टैंड में स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नया बस स्टैंड तैयार होने से रायगढ़ की परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुगम होगी, जिससे शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

ऑक्सीजोन परियोजनाओं से मिलेगा हरित और स्वच्छ वातावरण

चौधरी ने किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन और दूध डेयरी ऑक्सीजोन परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। ऑक्सीजोन परियोजनाएं शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ नागरिकों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने पौधरोपण, वॉकिंग ट्रैक और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर

वित्त मंत्री ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

जनता को जल्द मिलेगा विकास कार्यों का लाभ

ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाना है। रायगढ़ में चल रही ये परियोजनाएं शहर की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद रायगढ़ आधुनिक सुविधाओं और हरित विकास का एक बेहतर उदाहरण बनकर उभरेगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें