Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम श्रमिक दिवस : आपातकालीन मॉकड्रिल का सफल आयोजन, सु…
मॉकड्रिल का आयोजन
मॉकड्रिल का आयोजन

श्रमिक दिवस : आपातकालीन मॉकड्रिल का सफल आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था का किया गया सशक्त प्रदर्शन

श्रमिक दिवस के अवसर पर महासमुंद स्थित पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देश पर मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें आग जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया, जिसमें फायर टीम, बचाव दल, मेडिकल टीम और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। पीपीई उपकरणों के उपयोग सहित सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया गया। विभाग ने नियमित मॉकड्रिल और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 May 2026, 04:54 PM
रायपुर

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, महासमुंद में श्रमिक दिवस के अवसर पर कर्मकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। 

मॉकड्रिल में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिशा शुक्ला, सुरक्षा अधिकारी दिलीप ओझा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कारखाने में आग लगने जैसी आपात स्थिति से बचाव एवं नियंत्रण के लिए फायर टीम, बचाव दल, मेडिकल टीम तथा अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सुरक्षा मानकों की जानकारी 

सुरक्षा अभ्यास के दौरान बचाव दल द्वारा सुरक्षा उपकरणों एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का उपयोग करते हुए अग्नि दुर्घटना पर नियंत्रण करने का प्रदर्शन किया गया। साथ ही आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, समन्वय एवं सुरक्षा मानकों के पालन की जानकारी भी दी गई। 

रखरखाव सुनिश्चित करने निर्देश

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मॉकड्रिल के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कारखाना प्रबंधन को नियमित रूप से मॉकड्रिल आयोजित करने तथा फायर एवं अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत जांच एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें