Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद
W 𝕏 f
होम समय-सीमा बैठक : कलेक्टर ने सुशासन तिहार, जनगणना औ…
समय-सीमा की बैठक
समय-सीमा की बैठक

समय-सीमा बैठक : कलेक्टर ने सुशासन तिहार, जनगणना और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक लेकर शासकीय योजनाओं, सुशासन तिहार, जनगणना 2027 और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने समाधान शिविरों में आवेदनों के त्वरित निराकरण, पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ वितरण और अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विकसित संकल्प यात्रा (5–20 मई) के तहत किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। साथ ही जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य, आधार आधारित उपस्थिति, ई-फाइल प्रणाली, चावल वितरण और जल संरक्षण अभियान ‘मोर गांव मोर पानी 2.0’ को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 May 2026, 03:21 PM
रायपुर

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, सुशासन तिहार, जनगणना एवं अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार की समीक्षा एवं निर्देश
कलेक्टर लंगेह ने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त मांग एवं शिकायतों के आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को समाधान शिविरों में अधिक से अधिक आवेदनों का मौके पर निराकरण करने, आवेदकों को पावती देने एवं कार्रवाई की सूचना देने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तत्काल प्रदान करने तथा सभी आवेदनों की पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विकसित संकल्प यात्रा एवं कृषि जागरूकता अभियान
कलेक्टर ने बताया कि विकसित संकल्प यात्रा 5 मई से 20 मई तक आयोजित होगी। इस दौरान कृषि विभाग समाधान शिविरों में किसानों को जागरूक करेगा। उन्होंने रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार बढ़ाने तथा पीएम किसान सम्मान निधि और एग्रीटेक पंजीयन के संबंध में किसानों को जानकारी देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री निरीक्षण एवं प्रशासनिक तैयारी
कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान मुख्यमंत्री साय विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास कार्यों और योजनाओं का औचक निरीक्षण कर रहे हैं तथा हितग्राहियों से फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही जिला मुख्यालयों में समीक्षा बैठकें आयोजित कर योजनाओं की प्रगति का आकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में भी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन तिहार में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
जनगणना 2027 की प्रगति
कलेक्टर ने जनगणना 2027 के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया कि 1 मई से 30 मई तक डिजिटल मकान सूचीकरण का कार्य गंभीरता एवं निष्ठा से पूर्ण करें। साथ ही घर-घर जाकर स्वगणना के तहत भरी गई जानकारी का सत्यापन सुनिश्चित करें।
कार्यालयीन व्यवस्था एवं अनुशासन संबंधी निर्देश
कलेक्टर ने सभी कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य करने तथा ई-फाइल प्रणाली को शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बिना सूचना जिला मुख्यालय से बाहर न रहने की हिदायत दी और बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कलेक्टर ने अप्रैल, मई एवं जून माह के चावल भंडारण एवं वितरण की समीक्षा करते हुए जिले की सभी 593 दुकानों में शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जल संरक्षण अभियान ‘मोर गांव मोर पानी 2.0’
जल संरक्षण के तहत ‘मोर गांव मोर पानी 2.0’ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सोखता गड्ढे, डबरी, तालाब एवं अन्य जल संरचनाओं के निर्माण को बढ़ावा देने, किसानों को खेतों में जल संरक्षण संरचनाएं बनाने हेतु प्रेरित करने तथा प्रधानमंत्री आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। वर्तमान में 10,455 संरचनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और 5,593 निर्माणाधीन हैं।
प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य प्रकरणों की समीक्षा
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को स्वीकृत लेकिन अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री घोषणाओं, जन शिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें