📅 Wednesday, 13 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट
W 𝕏 f 🔗
होम मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सावधान... मनेन्द्रगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर चला…
झोलाछाप डॉक्टरों पर विभाग की कार्रवाई
झोलाछाप डॉक्टरों पर विभाग की कार्रवाई
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सावधान... मनेन्द्रगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर चला स्वास्थ्य विभाग का डंडा, अवैध क्लीनिक सील, सामान जप्त

मनेन्द्रगढ़ के ग्राम भौता में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी डॉक्टर के अवैध क्लीनिक पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। CMHO डॉ. अविनाश खरे के निर्देश पर गठित टीम को जांच में कोई वैध मेडिकल डिग्री या दस्तावेज नहीं मिले। मौके से इस्तेमाल की गई दवाइयां और इंजेक्शन जब्त किए गए। विभाग ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जिले में ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

कीर्तिमान न्यूज
10 May 2026, 11:03 AM
📍 मनेन्द्रगढ़

जिले में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अब 'फुल एक्शन मोड' में आ गया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद, विभाग ने शनिवार को विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम भौता में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए एक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर ताला जड़ दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे को लगातार गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं कि ग्राम भौता में एक व्यक्ति बिना किसी वैध डिग्री या अनुमति के क्लिनिक खोलकर मरीजों का उपचार कर रहा है। मामले की गंभीरता और मरीजों की जान को खतरे में देखते हुए, डॉ. खरे ने तत्काल एक विशेष जांच टीम गठित की और उन्हें मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

दबिश के दौरान नहीं मिले दस्तावेज

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब भौता स्थित क्लीनिक पर औचक निरीक्षण किया, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। जांच टीम ने जब संचालक से डॉक्टरी से संबंधित वैध दस्तावेज या मेडिकल डिग्री की मांग की, तो वह एक भी कागजात पेश नहीं कर सका।

जांच टीम में शामिल प्रमुख सदस्य:

  • डॉ. वसिक असदक (चिकित्सा अधिकारी)

  • विकास लकड़ा (औषधि निरीक्षक)

  • सुलेमान खान (BPM)

  • संजय राम (D.O.) एवं कृष्णा (CHO)

भनक लगते ही सबूत मिटाने की कोशिश

कार्रवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि झोलाछाप डॉक्टर को विभाग की दबिश की भनक पहले ही लग चुकी थी। टीम के पहुँचने से ठीक पहले उसने भारी मात्रा में दवाइयां और महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपकरण वहां से हटा दिए थे। इसके बावजूद, मौके पर बड़ी संख्या में उपयोग की जा चुकी दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए गए। टीम ने तत्काल पंचनामा तैयार कर सभी सामग्रियों को जप्त कर लिया है।

फर्जी डॉक्टरों में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वालों में हड़कंप व्याप्त है। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी स्तर पर स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल, विभाग उक्त फर्जी डॉक्टर के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि मासूम मरीजों की जान सुरक्षित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें