Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सुशासन तिहार : बस्तर में विकास और सुशासन की नई तस…
मंत्री लखनलाल देवांगन ने सभा को किया संबोधित
मंत्री लखनलाल देवांगन ने सभा को किया संबोधित

सुशासन तिहार : बस्तर में विकास और सुशासन की नई तस्वीर, अड़ेंगा शिविर में करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन

सुशासन तिहार के तहत कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेंगा में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में लगभग 1.06 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 May 2026, 11:01 AM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिला के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की तथा लगभग 01 करोड़ 06 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए। प्रभारी मंत्री ने 31 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए तथा दसवीं-बारहवीं के 05 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही 12 श्रम पंजीयन कार्ड, 30 आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 15 जॉब कार्ड, 17 जाति प्रमाण पत्र, 30 लखपति दीदी प्रमाण पत्र, 06 किसान क्रेडिट कार्ड, 24 आयुष्मान कार्ड और 10 जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का वितरण और सेवाएं

राजस्व विभाग द्वारा 15 जाति प्रमाण पत्र एवं 10 निवासी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। खाद्य विभाग ने 11 राशन कार्ड प्रदान किए, जबकि उद्यानिकी विभाग ने 200 पौधों का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से 04 मोटराइज्ड साइकिलें दी गईं। मत्स्य पालन विभाग ने 01 मत्स्य जाल वितरित किया तथा 04 जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। राष्ट्रीय परिवार सहायता पेंशन योजना के तहत 03 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। वहीं क्रेडा विभाग द्वारा 01 हितग्राही को सौर सुजला योजना का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में 128 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जन समस्याओं के समाधान के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने “मोदी की गारंटी” के अधिकांश वादों को कम समय में पूरा किया है। महतारी वंदन योजना और कृषि उन्नति योजना जैसी योजनाएं आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अब शिविरों के माध्यम से सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

सांसद भोजराज नाग ने विकसित छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं, वहीं राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से शिविरों में पहुंचकर अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के हितों के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सुदूर गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे विकास के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं और सुशासन तिहार के जरिए योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी पोटाई, नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, धीरेन्द्र बघेल, राजकिशोर राठी, लंबोदर सलाम, सरपंच भूपेन्द्र ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार गणेश सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें