Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू CG Education Department: शिक्षकों से राशि मांगने के आरोप, सीतापुर बीईओ को दो दिन में जवाब देने का आदेश Korba plastic factory fire: बुंदेली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीनें और लाखों का सामान जलकर खाक NTA security: NEET विवाद के बाद पेपर सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव,  नए ऑफिस में CISF तैनात River Rescue Operation: अंधेरी रात, उफनती नदी और पांच जिंदगियां... खैरागढ़ TI ने जान जोखिम में डालकर किया साहसिक रेस्क्यू
W 𝕏 f
होम › मनोरंजन › सोनाक्षी-ज्योतिका : फिल्म ‘सिस्टम’ करेगी न्याय व्…
सोनाक्षी की ‘सिस्टम’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
सोनाक्षी की ‘सिस्टम’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
मनोरंजन

सोनाक्षी-ज्योतिका : फिल्म ‘सिस्टम’ करेगी न्याय व्यवस्था की पड़ताल

प्राइम वीडियो की आगामी कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म ‘सिस्टम’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक महत्वाकांक्षी वकील और ज्योतिका रहस्यमयी कोर्टरूम स्टेनोग्राफर के किरदार में नजर आएंगी। न्याय, सत्ता, सामाजिक असमानता और नैतिक संघर्ष पर आधारित यह फिल्म 22 मई को दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

क
प्रकाशित: 18 May 2026, 11:10 AM · अपडेट: 13 Jun 2026, 08:27 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी आगामी ओरिजिनल फिल्म सिस्टम का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। दमदार संवाद, तेज रफ्तार कोर्टरूम ड्रामा, भावनात्मक संघर्ष और समाज की सच्चाई को सामने लाने वाली कहानी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। यह फिल्म केवल एक लीगल ड्रामा नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर तीखा सवाल है जहां कई बार सच और न्याय ताकत, प्रभाव और पैसे के सामने कमजोर पड़ जाते हैं। फिल्म न्याय व्यवस्था की जटिलताओं, सत्ता के दबाव, सामाजिक असमानता और नैतिक संघर्षों को बेहद प्रभावशाली तरीके से सामने लाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक अश्वनी ने किया है, जो पहले भी संवेदनशील और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए जानी जाती रही हैं। फिल्म को पम्मी बवेजा ,हर्मन बवेजा और स्मिता बालिगा  ने प्रोड्यूस किया है।

दमदार कलाकारों से सजी है फिल्म

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूत स्टारकास्ट मानी जा रही है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ,ज्योतिका ,और आशुतोष मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी और पटकथा पर हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने मिलकर काम किया है। यही वजह है कि फिल्म में मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश और भावनात्मक गहराई भी देखने को मिल रही है।

ट्रेलर की शुरुआत से ही बनता है सस्पेंस

फिल्म का ट्रेलर एक गंभीर और भावनात्मक माहौल के साथ शुरू होता है। कहानी नेहा नाम की एक युवा और महत्वाकांक्षी वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सोनाक्षी सिन्हा निभा रही हैं। नेहा खुद को साबित करने की कोशिश में जुटी हुई है और उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य अपने पिता की प्रतिष्ठित लॉ फर्म में पार्टनर बनना है। उसके पिता की भूमिका आशुतोष गोवारिकर निभा रहे हैं, जो फिल्म में एक प्रभावशाली और सख्त व्यक्तित्व वाले वरिष्ठ वकील के रूप में नजर आते हैं। वह नेहा को स्पष्ट शब्दों में कहते हैं कि केवल रिश्तों के आधार पर कोई जगह नहीं मिलती, बल्कि उसे अपनी योग्यता साबित करनी होगी। यहीं से कहानी एक बड़े कानूनी संघर्ष की ओर बढ़ती है। नेहा इस चुनौती को स्वीकार करती है और एक ऐसे केस में उतरती है जो केवल अदालत तक सीमित नहीं, बल्कि समाज, सत्ता और सिस्टम की सच्चाई को उजागर करने वाला बन जाता है।

ज्योतिका का रहस्यमयी किरदार 

फिल्म में ज्योतिका सारिका नाम की कोर्टरूम स्टेनोग्राफर की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार बेहद शांत, समझदार और रहस्यमयी नजर आता है। सारिका केवल अदालत की कार्यवाही लिखने वाली महिला नहीं है, बल्कि उसके अपने छिपे हुए मकसद और अतीत से जुड़े राज भी हैं। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य दिखाई देते हैं जहां वह पर्दे के पीछे चल रहे खेल को समझती और नियंत्रित करती नजर आती है।दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात को लेकर हो रही है कि आखिर सारिका का असली उद्देश्य क्या है और वह नेहा की मदद कर रही है या किसी बड़े सच को सामने लाने की कोशिश कर रही है।

कोर्टरूम ड्रामा के साथ समाज की कड़वी हकीकत

फिल्म का ट्रेलर सिर्फ कानूनी बहसों तक सीमित नहीं है। इसमें समाज की उस वास्तविकता को दिखाया गया है जहां गरीब और कमजोर लोगों की आवाज अक्सर दबा दी जाती है। “अमीरी के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है” जैसे संवाद सीधे समाज की असमानता और न्याय व्यवस्था की कमजोरियों को सामने लाते हैं। ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य दिखाई देते हैं जहां सत्ता, प्रभाव और पैसा अदालत की सच्चाई को प्रभावित करते नजर आते हैं। फिल्म यह सवाल उठाती है कि क्या सच में हर किसी को बराबरी का न्याय मिलता है या फिर कानून भी ताकतवर लोगों के हिसाब से काम करता है? यही प्रश्न पूरी कहानी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर सामने आता है।

तेज रफ्तार कोर्टरूम सीक्वेंस
ट्रेलर में कोर्टरूम के कई दमदार दृश्य देखने को मिलते हैं। तीखी बहसें, गवाहों के बयान, भावनात्मक टकराव और अचानक सामने आने वाले खुलासे दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। फिल्म के संवाद भी काफी प्रभावशाली हैं। हर दृश्य में तनाव और रहस्य का माहौल दिखाई देता है। खासतौर पर सोनाक्षी सिन्हा और आशुतोष गोवारिकर के बीच की बहसें ट्रेलर की सबसे मजबूत कड़ी मानी जा रही हैं। फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी भी कहानी के तनाव और भावनाओं को और प्रभावशाली बनाती है।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया खास है यह फिल्म

फिल्म में नेहा का किरदार निभा रहीं सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि यह रोल उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा।उन्होंने कहा, “मैं हमेशा ऐसी कहानियों की ओर आकर्षित होती हूं जो मुझे एक कलाकार के रूप में कुछ नया करने का मौका दें। सिस्टम सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि हमारे समाज का आईना है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह कई बार न्याय भी सामाजिक ढांचे की तरह बंटा हुआ नजर आता है।” सोनाक्षी ने आगे कहा कि निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी का स्पष्ट विजन और कहानी कहने का तरीका बेहद प्रेरणादायक रहा। उनके निर्देशन ने कलाकारों को अपने किरदारों में पूरी तरह डूबकर काम करने का अवसर दिया।

अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्में हमेशा छोड़ती हैं प्रभाव

निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी  अपनी फिल्मों में भावनात्मक गहराई और सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी उनकी कई फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल चुकी है। ‘सिस्टम’ के जरिए वह पहली बार इतने बड़े स्तर की कोर्टरूम थ्रिलर लेकर आई हैं। ट्रेलर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाने की कोशिश की है।

240 से ज्यादा देशों में होगी रिलीज

सिस्टम  प्रीमियर 22 मई को हिंदी भाषा में किया जाएगा। फिल्म भारत समेत दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने फिल्म के दमदार संवाद, मजबूत महिला किरदारों और सामाजिक मुद्दों को लेकर इसकी तारीफ की है।

‘सिस्टम’

आज के दौर में जहां दर्शक केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मजबूत कहानी और सामाजिक संदेश वाली फिल्मों को पसंद कर रहे हैं, वहां ‘सिस्टम’ एक प्रभावशाली फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म का ट्रेलर यह संकेत देता है कि कहानी केवल अदालत की बहसों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह समाज की उस सच्चाई को उजागर करेगी जहां न्याय पाने की लड़ाई आसान नहीं होती।  22 मई को रिलीज होने के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है और क्या यह वास्तव में सिस्टम के खिलाफ उठी एक मजबूत आवाज बन पाती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें