Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस
W 𝕏 f
होम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : सिरपुर में एलईडी प्रसारण …
धार्मिक नगरी सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित
धार्मिक नगरी सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : सिरपुर में एलईडी प्रसारण के साथ होगा भव्य आयोजन

सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव मंदिर में 11 मई 2026 को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के 1000 वर्ष पूर्ण होने के विशेष अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक आयोजन शामिल होंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कार्यक्रम की सफल व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं, जिसमें मंच, बैठक, विद्युत, जनरेटर, माइक और प्रचार-प्रसार की व्यवस्थाएँ शामिल हैं। कार्यक्रम में शिव स्तुति, भजन, दीप प्रज्वलन, नृत्य प्रस्तुति, सोमनाथ संवाद, ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण और प्रसाद वितरण जैसे आयोजन निर्धारित समय अनुसार किए जाएंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 May 2026, 04:32 PM
रायपुर

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष के विशेष आयोजन अंतर्गत आगामी 11 मई 2026 को प्रातः 09 बजे पुरातात्विक एवं धार्मिक नगरी सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में मुख्य आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए
कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, स्टेज निर्माण, एलईडी स्क्रीन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, लाइट एवं माइक व्यवस्था साथ ही सिरपुर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सभी जनपद पंचायतों, ग्राम सचिवों एवं कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी एवं बैठकों के जरिए जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं की विशेष व्यवस्था के निर्देश
कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पेयजल एवं टॉयलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। कलेक्टर लंगेह ने राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम का विस्तृत समय-सारणी जारी
कार्यक्रम आयोजन के समय-सारणी के अनुसार 11 मई को सुबह 09 बजे अतिथियों का मंदिर परिसर में आगमन, 9.30 बजे शिव स्तुति, भजन, दीप प्रज्वलन एवं महारती, 10 बजे से 10.20 बजे तक शिव भजन एवं नृत्य प्रस्तुति, 10.20 से 10.30 तक सोमनाथ संवाद, 10.30 से 11 बजे भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण एवं 11.15 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें