"अध्यक्ष" के लिए 1395 परिणाम मिले
चुनाव
थलापति युग का आगाज : विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 60 साल बाद टूटा DMK-AIADMK का तिलस्म
भारी राजनीतिक खींचतान के बाद 10 मई को TVK प्रमुख विजय ने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK को 108 सीटें मिली थीं। बहुमत की कमी के कारण पिछले 5 दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। अंततः कांग्रेस, CPI, CPI(M) और अन्य दलों के समर्थन से कुल 120 विधायकों के साथ उन्होंने सरकार बनाई। तमिलनाडु की राजनीति में लगभग 60 साल बाद ऐसा हुआ है जब DMK या AIADMK के बाहर के किसी नेता ने सत्ता संभाली है।
रायपुर
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आरंग में 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
आरंग के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
रायपुर
भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक प्रेमलता निषाद का भव्य स्वागत
नवापारा-राजिम में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक प्रेमलता निषाद के आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मछुआरा समाज और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
रायगढ़
पुलिस ने बनाई नई रणनीति : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी
रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल क्राइम मीटिंग में जिले की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के कारोबार, साइबर ठगी, ऑनलाइन सट्टा और अन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार अपराधियों को दूसरे राज्यों तक जाकर पकड़ने की रणनीति बनाने और लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। साथ ही लापरवाही पर सीएसपी और एसडीओपी स्तर तक जवाबदेही तय करने की बात कही गई।
भाजपा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को रायपुर में होगी। इसमें संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
रायपुर
योजनाओं का लाभ : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण का आयोजन
सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। शिविर में 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 का तत्काल निराकरण किया गया। किसानों को ट्रैक्टर अनुदान, बोर खनन सहायता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य विभागीय लाभ वितरित किए गए।
समीक्षा : मुख्य सचिव विकासशील ने सिंचाई योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर दिया जोर
छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-अर्जन और वन स्वीकृति जैसी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा कर परियोजनाओं में तेजी लाई जाए ताकि किसानों को जल्द लाभ मिल सके। बैठक में पैरी-कोडार लिंक नहर, मोहमेला-सिरपुर बैराज और मटनार बहुउद्देशीय परियोजना सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
रायपुर
चुनाव का बिगुल : छत्तीसगढ़ में निकायों और पंचायतों की चुनावी घोषणा, 11 मई से नामांकन शुरू
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। 4 नगर पंचायतों में चुनाव और एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होगा। नामांकन 11 से 18 मई तक भरे जाएंगे, जबकि 19 मई को जांच और 21 मई तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। निकाय चुनाव EVM से और पंचायत चुनाव मतपेटी के जरिए होंगे। निकाय चुनाव में 82 और पंचायतों में 1228 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : वैदिक रीति-रिवाजों के साथ 62 जोड़ों का विवाह संपन्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देशानुसार रायपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत तीन अलग-अलग स्थलों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कुल 62 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। आरंग में 16, तिल्दा-नेवरा में 31 तथा धरसीवां में 15 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़
बागबाहरा में लोक निर्माण समिति की बैठक, विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
बागबाहरा के जनपद पंचायत सभाकक्ष में लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सड़क, भवन सहित आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा पर विशेष चर्चा हुई। जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर और समिति सभापति भूमिका रामलाल सिन्हा ने कार्यों की नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में समिति सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
समाधान शिविर : सुशासन तिहार के तहत जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत लोहारीडीह में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की गई। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और क्षेत्रीय विकास कार्यों की प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि हजारों हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है।
गरियाबंद
देवभोग में सरपंचों का धरना : काम नहीं मिलने से नाराज, सुशासन तिहार से बनाई दूरी
देवभोग ब्लॉक में सुशासन तिहार के दौरान सरपंचों ने कामकाज में लगातार उपेक्षा और विकास कार्यों की मंजूरी न मिलने के विरोध में धरना दिया। ब्लॉक की 53 पंचायतों में से 40 से अधिक सरपंचों ने सामूहिक रूप से शिविरों से दूरी बनाने का फैसला लिया है। सरपंचों का आरोप है कि छोटी-बड़ी विकास योजनाओं को मंजूरी नहीं मिल रही, जबकि प्रभावशाली लोगों के काम आसानी से हो रहे हैं। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। मामले में जिला पंचायत सीईओ ने मौके पर पहुंचकर सरपंचों से चर्चा की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।