"जल संरक्षण" के लिए 136 परिणाम मिले
महासमुंद
सरायपाली में राज्यपाल का सख्त संदेश: “डबरी खनन बढ़ाओ, जल बचाओ – हर खेत तक पहुंचे विकास”
राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में आयोजित समीक्षा बैठक में किसानों को डबरी खनन के लिए प्रोत्साहित किया और जल संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और हरित विकास पर जोर दिया। जैविक खेती, रासायनिक उर्वरक कम करने और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने की हिदायत दी। स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में टीबी, कैंसर और मोतियाबिंद के लिए जनसहभागिता बढ़ाने, योग को जन-जन तक पहुंचाने और महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया। बैठक में जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
महासमुंद
बेल्टुकरी में विकास को रफ्तार: 3.5 किमी पक्की सड़क, तालाब गहरीकरण और पेयजल योजना को मंजूरी
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ग्राम बेल्टुकरी में नेशनल हाईवे से स्कूल तक 3.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क बनाने का निर्णय लिया है, जिससे बच्चों के सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी। साथ ही, बंधो तालाब का गहरीकरण और मल्टीविलेज योजना के तहत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महासमुंद
महासमुंद में कोडार परियोजना: 3619 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए 21 करोड़ रुपये मंजूर
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने महासमुंद जिले की कोडार परियोजना के तहत चिंगरौद वितरक नहर की बाँयी तट मुख्य नहर में सी.सी. लाइनिंग के लिए ₹21.11 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इस कार्य से 3619 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी, वर्तमान कमी 767 हेक्टेयर पूरी होगी और 210 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र को जोड़ने की सुविधा मिलेगी। परियोजना से किसानों को बेहतर सिंचाई, फसल उत्पादन में वृद्धि, जल संरक्षण और कृषि लागत में कमी जैसे लाभ मिलेंगे। मुख्य अभियंता को कार्य समयसीमा में पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे क्षेत्रीय कृषि विकास को नई गति मिलेगी।
विदेश
छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय, जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू
ग्रामीण जल व्यवस्था सशक्त होगी, “हर घर जल” लक्ष्य को मिलेगी नई रफ्तार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय