"पुलिस विभाग" के लिए 136 परिणाम मिले
रायपुर
जांजगीर-चांपा की कमान अब निवेदिता पाल के हाथ, DGP ने बदला आदेश
जांजगीर-चांपा में प्रभारी एसपी को लेकर जारी आदेश में बदलाव करते हुए अब निवेदिता पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियमित एसपी विजय पांडेय के ट्रेनिंग पर जाने के चलते यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
महासमुंद
नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.59 करोड़ के ड्रग्स किए नष्ट
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत करीब 1.59 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए। यह कार्रवाई सिलतरा बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। जब्त मादक पदार्थ 2017 से 2025 तक के 35 मामलों से संबंधित थे, जिसमें ब्राउन शुगर, हेरोइन, कैप्सूल, टैबलेट, सिरप और इंजेक्शन शामिल हैं। कार्रवाई में जिले के कई थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थ शामिल थे। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
67 कर्मियों का तबादला, व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की पहल
गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही जिले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने 67 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए किया गया है।
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, युवाओं को राहत
भर्ती प्रक्रिया बरकरार, खाली पद अब वेटिंग लिस्ट से भरेंगे