Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम महासमुंद नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.59 …
कार्यवाही
कार्यवाही
महासमुंद

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.59 करोड़ के ड्रग्स किए नष्ट

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत करीब 1.59 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए। यह कार्रवाई सिलतरा बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। जब्त मादक पदार्थ 2017 से 2025 तक के 35 मामलों से संबंधित थे, जिसमें ब्राउन शुगर, हेरोइन, कैप्सूल, टैबलेट, सिरप और इंजेक्शन शामिल हैं। कार्रवाई में जिले के कई थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थ शामिल थे। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 29 Mar 2026, 11:39 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में रायपुर के सिलतरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में की गई। पुलिस विभाग के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थ जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में अलग-अलग समय पर जब्त किए गए थे। कार्रवाई से पहले इन सभी जब्त सामग्रियों का विधिवत भौतिक सत्यापन कराया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार पूरी हो सके।
11 मामलों मे जब्त नशीले पदार्थ नष्ट 
मामलों से जुड़े थे नशीले पदार्थ जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कुल 35 अलग-अलग प्रकरणों से संबंधित थी। इनमें वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक के मामले शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 का 1 मामला, 2020 के 2, 2021 के 3, 2022 के 7, 2023 के 8, 2024 के 3 और 2025 के 11 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 720 ग्राम ब्राउन शुगर, 7 ग्राम हेरोइन, 2576 सिरप, 11,367 कैप्सूल, 62,449 टैबलेट और 4,123 इंजेक्शन (एम्पुल) शामिल थे। यह बड़ी मात्रा जिले में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों की ओर इशारा करती है। इस कार्रवाई में जिले के कई थाना क्षेत्रों से जब्त मादक पदार्थ शामिल थे। इनमें सिंघोड़ा, सरायपाली, बलौदा, पटेवा, तुमगांव, महासमुंद, बागबाहरा, कोमाखान और बसना थाना क्षेत्र के प्रकरण शामिल है !
संदिग्ध गतिविधियो की दे जानकारी 
अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी सुनील सूर्यवंशी उपस्थित रहे। ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने नियमों के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूती मिलेगी। साथ ही प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
बड़ी कार्रवाई:
  • रायपुर पुलिस ने जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए।
  • स्थान: सिलतरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट
  • निगरानी: जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी
जब्त मादक पदार्थों का विवरण:
  • कुल 35 अलग-अलग प्रकरणों से संबंधित
  • वर्षों के हिसाब से जब्ती:
    • 2017: 1 मामला
    • 2020: 2 मामले
    • 2021: 3 मामले
    • 2022: 7 मामले
    • 2023: 8 मामले
    • 2024: 3 मामले
    • 2025: 11 मामले
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें