"बड़ा हादसा" के लिए 219 परिणाम मिले
बलौदाबाज़ार
बाढ़ का खतरा : तुरतुरिया मंदिर में फंसे 250 श्रद्धालु, उफनती नदी के बीच पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के तुरतुरिया मंदिर में रविवार को अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 250 श्रद्धालु फंस गए। तेज बारिश से बालमदेही नदी उफान पर आने के बाद पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद नगर सेना की देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी भी जताई।
सूरजपुर
हादसा : बोल्डर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत
सूरजपुर के लांची गांव में गिट्टी के लिए बोल्डर निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक भारी चट्टान गिरने से दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गरियाबंद
बारिश बनी आफत : गरियाबंद में 40 साल पुराना कुसुमबोड़ा पुल टूटा,ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी संभागों के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत : मुंबई में पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुणे में दीवार गिरी
महाराष्ट्र में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई और पुणे में कई जगह हादसों की खबरें सामने आई हैं। मुंबई के कुर्ला इलाके में रविवार को एक पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। वहीं पुणे में एक दीवार ढहने से दो मजदूर घायल हो गए हैं।
धमतरी
किलकारियां चीखों में बदलीं : ट्रैक्टर के केजव्हील में फंसी 5 साल की बच्ची, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से शनिवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
रायपुर
हाईटेंशन लाइन बनी काल : सोलर पैनल का काम बना दो मजदूरों की मौत की वजह
रायपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
मानसून का रौद्र रूप : किन्नौर में बाढ़ से थमी ज़िंदगी, तीन दिन में 16 करोड़ स्वाहा, अब तक 14 की मौत
हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के साथ ही भारी तबाही देखने को मिल रही है। किन्नौर में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से NH-5 घंटों बंद रहा, जबकि रिब्बा-कंडे मार्ग भी मलबे के कारण ठप हो गया। पिछले तीन दिनों में राज्य को करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 49 सड़कें और 3 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं।
राष्ट्रीय
बारिश में खुली निगम की पोल : कुछ घंटों की बारिश में बहने लगीं गाड़ियां इंदौर में सड़कें बनीं तालाब
इंदौर में तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति में एक थार वाहन तेज बहाव में फंस गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,
रायपुर
सुरक्षा में बड़ी चूक : प्लेटफॉर्म पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई कार
रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक इनोवा कार के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद RPF ने चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन की एंट्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोरबा
भीषण आग : कोरबा के क्लॉथ स्टोर में लाखों का हुआ नुकसान
कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है और नुकसान का आकलन व जांच जारी है।
राष्ट्रीय
धमाके से कांपा हल्दिया : पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 15 लोग झुलसे और हावड़ा रेल मार्ग ठप
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों के झुलसने की खबर है। आग की लपटें इतनी भयानक हैं कि काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मशक्कत कर रही हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
राष्ट्रीय
वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा!
इटमा वॉटरफॉल में प्रयागराज से आए 21 वर्षीय युवक के सेल्फी लेते समय फिसलकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वह तेज बहाव में बह गया और अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।