"बड़ा हादसा" के लिए 219 परिणाम मिले
बिलासपुर
हादसा : बिलासपुर-उरगा रोड पर लापरवाही का खामियाजा, अधूरे पुल से गिरकर कार के उड़े परखच्चे
बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर ढेंका के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी, जिसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
राजनांदगांव
RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर RPF जवान राजेंद्र रायकवार की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसले 52 वर्षीय यात्री को जवान ने समय रहते खींचकर सुरक्षित बचा लिया। यात्री ने RPF की तत्परता के लिए आभार जताया।
राष्ट्रीय
बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
नर्मदा नदी में आई बाढ़ ने अवैध रेत खनन के बड़े नेटवर्क का खुलासा कर दिया। बाढ़ में अवैध रैंप बह गया, जिससे नदी के बीच उतारी गई करोड़ों रुपये की मशीनें फंस गईं। घटना के बाद प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
राष्ट्रीय
मूसलाधार आफत : उफान पर पातालगंगा नदी, बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण एचपीसीएल प्लांट से करीब 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। कलेक्टर ने लोगों को सिलेंडरों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय
देश में आफत की बारिश : सूरत डूबा, गुरुग्राम में हाईवे धंसा और जबलपुर में गिरी पांच मंजिला इमारत
देश के कई राज्यों में भारी बारिश यानी हैवी रेन ने भारी तबाही मचाई है। गुजरात से लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक जनजीवन यानी पब्लिक लाइफ पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं सड़कें नदियां बन चुकी हैं तो कहीं इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह रही हैं।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत
शाजापुर जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। कालापीपल क्षेत्र के खरदौनकलां गांव में एक सूखे कुएं से 13 हिरणों और एक आवारा कुत्ते के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हिरण अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे और इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया।
राजनांदगांव
भ्रष्टाचार की पहली बारिश : करोड़ों के चमचमाते पुल ताश के पत्तों की तरह ढहे, जनता में भारी आक्रोश
छत्तीसगढ़ में मानसून की पहली तेज बारिश के बाद राजनांदगांव और कोरबा में करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल और ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गए। कहीं लंबी दरारें आईं तो कहीं सड़क और पुलिया का हिस्सा बह गया। घटनाओं के बाद निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बिलासपुर संभाग
हादसा : चाय बनाते समय करंट लगने से 40 वर्षीय महिला की मौत
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित हरदी कला गांव में सोमवार सुबह चाय बनाते समय 40 वर्षीय आशा देवी रजक किचन के टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजनांदगांव
सरकारी निर्माण पर सवाल : उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद दरका 26 करोड़ का ओवरब्रिज
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा के समीप दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज पहली ही बारिश में दरकने लगा है। इस ब्रिज का उद्घाटन जून में ही हुआ है। उद्घाटन के महज कुछ सप्ताह बाद ही पुल में बड़ी दरारें दिखाई देने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत : मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच इमारत गिरी, 6 लोगों की गई जान
मुंबई में जारी मूसलाधार बारिश ने रविवार को बड़ी तबाही मचा दी है। मानखुर्द इलाके में एक 3 मंजिला चॉल अचानक ढह गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जगदलपुर (बस्तर)
मानसून ट्रिप बनी हादसे की वजह : तीरथगढ़ जलप्रपात के पास अनियंत्रित हुई कार, समय रहते बची चार युवकों की जान
तीरथगढ़ जलप्रपात के पास रायपुर से घूमने आए चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
बारिश बनी आफत : चुरेला पुल पर तेज़ बहाव के बीच जारी आवागमन, हादसे का बढ़ा खतरा
सारंगढ़-सरसीवा मार्ग पर ग्राम चुरेला के पास एनएच-130बी का पुल तेज़ बहाव वाले पानी में डूबा हुआ है। इसके बावजूद वाहन चालक जोखिम उठाकर पुल पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने हर साल बनने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए ऊंचा और चौड़ा नया पुल बनाने की मांग की है।