Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दा…
नर्मदा नदी में फंसी खनन मशीनें
नर्मदा नदी में फंसी खनन मशीनें
राष्ट्रीय

बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

नर्मदा नदी में आई बाढ़ ने अवैध रेत खनन के बड़े नेटवर्क का खुलासा कर दिया। बाढ़ में अवैध रैंप बह गया, जिससे नदी के बीच उतारी गई करोड़ों रुपये की मशीनें फंस गईं। घटना के बाद प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 03:35 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 05:00 AM
भोपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के सख्त निर्देशों और प्रतिबंधों के बावजूद रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन की नाक के नीचे न केवल नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 

ताजा मामला तब सामने आया, जब नर्मदा नदी में अचानक आई बाढ़ ने अवैध रेत खनन के पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी। बाढ़ ने खोली अवैध खनन की परतें मिली जानकारी के अनुसार, यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नर्मदा नदी की प्राकृतिक जलधारा को प्रभावित करते हुए रेत निकालने के लिए एक अस्थायी रैंप तैयार किया गया था।

बाढ़ ने खोली अवैध खनन की परतें

 इसी रास्ते से भारी पोकलेन मशीनें और दर्जनों डंपर नदी के बीच तक पहुंचाए गए थे, जहां लंबे समय से रेत का उत्खनन किया जा रहा था। अचानक आई बाढ़ में बह गया अवैध रैंप इसी दौरान ऊपरी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते आई बाढ़ में कंपनी द्वारा बनाया गया अस्थायी रैंप पूरी तरह बह गया। रास्ता टूटने से नदी के बीच उतारी गई करोड़ों रुपये की पोकलेन मशीनें और डंपर पानी के बीच फंसकर रह गए। 

नदी के बीच फंसी भारी मशीनें

अचानक आई बाढ़ में बह गया अवैध रैंप

फंसी मशीनों ने उठाए प्रशासन पर सवाल बाढ़ के बाद नदी के बीच फंसी भारी मशीनों की तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि एनजीटी के प्रतिबंध लागू थे, तो इतने बड़े स्तर पर नदी के भीतर मशीनें कैसे पहुंच गईं और लंबे समय तक अवैध खनन कैसे चलता रहा। 

फंसी मशीनों ने उठाए प्रशासन पर सवाल

ग्रामीणों ने लगाए सांठगांठ के आरोप स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का अवैध कारोबार संभव नहीं है। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे अवैध खनन लगातार जारी रहा।  

ग्रामीणों ने लगाए सांठगांठ के आरोप

बड़े हादसे की आशंका, कार्रवाई का इंतजार स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाढ़ के समय मशीनों पर चालक या मजदूर मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही, नदी की प्राकृतिक धारा से छेड़छाड़ के कारण आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। फिलहाल नदी के बीच फंसी मशीनें पूरे मामले की गंभीरता को उजागर कर रही हैं, लेकिन अब तक कंपनी के खिलाफ किसी ठोस कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें