Friday, 10 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बारिश का डबल अटैक : 17 राज्यों में चेतावनी, कई जग…
बारिश के बाद जलभराव
बारिश के बाद जलभराव
राष्ट्रीय

बारिश का डबल अटैक : 17 राज्यों में चेतावनी, कई जगह जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश भर में मानसूनी बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को हुई मूसलाधार वर्षा के कारण सामान्य जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली और एनसीआर के शहरों से लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान हादसों और बिजली गिरने से कुल 20 लोगों की मौत की खबर है।

विशेष संवाददाता
10 Jul 2026, 02:57 PM
नई दिल्ली

मानसूनी बारिश ने गुरुवार को देश के कई हिस्सों में राहत के साथ बड़ी परेशानी भी खड़ी कर दी। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के बाद जलभराव, सड़क धंसने, पेड़ गिरने और बिजली से जुड़े हादसों ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई जगह लोगों को घंटों तक जाम और पानी भरी सड़कों से जूझना पड़ा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में अगले 2 दिनों तक तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों से जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने से 17 मौतें

उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़े हादसों और वज्रपात में 17 लोगों की जान चली गई। बुलंदशहर में मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं पूर्वांचल के 4 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 60 से अधिक जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में पानी से थमी रफ्तार

गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। जगह-जगह लंबा जाम लग गया और वाहन रेंगते नजर आए। भोगल अंडरपास में पानी भरने से एक लग्जरी कार फंस गई। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसे

गाजियाबाद में घर के बाहर भरे पानी में डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड इलाके में बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक सोसायटी के चौकीदार की जान चली गई।

सड़क धंसी, कार समा गई

साहिबाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में करीब 15 फीट सड़क धंस गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार गड्ढे में समा गई। आसपास की कई सोसायटियों और अपार्टमेंट में पानी भरने से 200 से अधिक वाहन खराब हो गए। स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आगे भी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें